Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज में विभिन्न समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने प्राचार्य को सौपा मांग पत्र

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में परिषद ने कॉलेज के शौचालय की नियमित साफ-सफाई, कॉलेज के प्रांगण में स्टेशनरी की व्यवस्था, विद्यार्थियों के पास कॉलेज आईडी कार्ड, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था तथा पढ़ाई के साथ की विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में विभिन्न खेलों का आयोजन करने की मांग की गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-balcony-fell-in-workers-college-students-narrowly-escaped-ajsu-student-union-demonstrated/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में छज्जा गिरा, बाल बाल बचे छात्र, आजसू छात्र संघ ने किया प्रदर्शन
इस दौरान परिषद के जमशेदपुर महानगर मंत्री अमन ठाकुर ने कहा कि परिषद् इसी तरह से छात्रों के हित में आवाज उठाता रहा है और और आगे भी छात्रों के लिए संघर्ष करता रहेगा. कॉलेज के प्राचार्य को मांग पत्र सौंप कर सभी विषयों पर जल्द से जल्द संज्ञान लेने एवं समस्याओं का समाधान करने की मांग की गयी है. प्राचार्य ने सभी समस्याओं का एक सप्ताह में समाधान करने का आश्वासन दिया है. इस दौरान संगठन के एलबीएसएम कॉलेज मंत्री सोनू साहू, उपाध्याक्ष आस्तिक पात्रो, हरे कृष्ण मंडल, सोशल मीडिया प्रभारी प्रिंस तिवारी, सह मंत्री किरण मंडल, कार्यकर्ता लोकेश मंडल, अन्नू शुभम कृष, सुनीता, तिलकेश, हिमांशु, कुणाल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही