Search

 
 
 

जमशेदपुर : कैंपस से लेकर बॉर्डर तक अभाविप का कार्य सराहनीय : डॉ अंजिला गुप्ता

 
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर ने मनाया 75वां स्थापना दिवस
Jamshedpur (Anand Mishra) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की जमशेदपुर महानगर ने रविवार को परिषद का 75वां स्थापना दिवस अमृत महोत्सव के रूप में मनाया. इस अपसर पर परिषद की ओर से संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता, परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, नगर अध्यक्ष डॉ मौसमी पॉल और अमन ठाकुर ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-get-exam-preparation-tips-at-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में विद्यार्थियों को मिले परीक्षा की तैयारी के टिप्स
संगोष्ठी में जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने राष्ट्रीय छात्र दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा महाविद्यालय में छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी ग्रहण करने चाहिए. शिक्षा परिसर से लेकर देश की सीमाओं तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्य सरहानीय है. विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार और स्वावलंबन प्रदान करने में एबीवीपी की महत्वपूर्ण भूमिका है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/last-chance-to-get-degree-from-jnu-by-studying-in-ranchi/">रांची

में पढ़ कर जेएनयू से डिग्री प्राप्त करने का अंतिम मौका
परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि स्थापना काल से ही संगठन ने छात्रों के साथ ही राष्ट्रहित से जुड़े प्रमुख मुद्दों को न सिर्फ उठाया, बल्कि उसे लेकर प्रभावी देशव्यापी आंदोलन भी किया है. चाहे बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा हो या कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग, विद्यार्थी परिषद समय-समय पर आंदोलन करता रहा है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को " तीन बीघा " भूमि देने के विरुद्ध परिषद ने ऐतिहासिक सत्याग्रह किया था. इसे भी पढ़ें : पोप">https://lagatar.in/pope-francis-announces-the-names-of-21-new-cardinals/">पोप

फ्रांसिस ने 21 नये कार्डिनल के नाम की घोषणा की, 30 सितंबर को समारोह होगा
अखिल भारतीय जनजातिय कार्य प्रमुख प्रमोद रावत ने कहा परिषद 365 दिन प्रत्येक कैंपस में छात्र हित के लिए कार्य राष्ट्र पुनर्निमाण के उद्देश्य से करता है. ज्ञान, शील, एकता जैसे ध्येय वाक्यों के साथ परिषद निरंतर कार्य कर रहा है. परिषद की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष विद्यार्थी दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर विधायक सरयू राय, डॉ कमलेश कुमार कमलेंदु, डॉ मौसमी पॉल, अमन ठाकुर, मनोज सिंह, राजकुमार सिंह, बापन घोष, सिद्धार्थ बागी, गौरव साहू, सौरभ शुक्ला, प्रियांशु राज, अभिषेक कुमार, सौरभ पाठक, यश अग्रहरि, शुभम राज समेत पूर्व एवं वर्तमान के कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही