Search

 
 
 

जमशेदपुर : TMH के डॉक्टर्स रूम में शॉर्ट सर्किट से एसी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में उस वक्त अफरा–तफरी मच गई जब अस्पताल के वार्ड 8 ए के डॉक्टर्स रूम में लगे एसी में आग लग गई. आग लगने से मौके पर अफरा–तफरी का माहौल बन गया. इस दौरान वार्ड 8ए और 8बी के मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया. इधर घटना की सूचना टाटा स्टील अग्निशमन विभाग को दी गई. सूचना पाकर टाटा स्टील की एक बड़ी और एक छोटी दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. इस दौरान वार्ड में धुआं फैल गया था. इसे भी पढ़ें : गठबंधन">https://lagatar.in/ruckus-in-alliance-congress-has-less-seats-in-the-assembly-but-is-showing-the-power-to-get-lok-sabha-elections/">गठबंधन

में रार: कांग्रेस की विधानसभा में सीटें कम, लेकिन लोकसभा निकालने का दिखा रही दम
इधर प्रबंधन की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि करीब शाम करीब 6 बजे डॉक्टर्स रूम के एसी में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग से किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है. मरीजों को शिफ्ट करते हुए आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. प्रबंधन जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : चुनाव">https://lagatar.in/many-people-applied-so-that-they-do-not-have-to-deposit-weapons-during-elections/">चुनाव

के दौरान हथियार जमा करना न पड़े इसके लिए कई लोगों ने दिया आवेदन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही