Search

जमशेदपुर : नाबालिग को जाल में फंसा यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को लिफ्ट देने के बहाने अपने जाल में फंसाकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. बागबेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में आरोपी 25 वर्षीय एलेक्स गुप्ता उर्फ रुपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मूल रूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला है और वर्तमान में एग्रीको (सीतारामडेरा/सिदगोड़ा) में रह रहा था.

 

पुलिस के अनुसार, बीते 15 मार्च की शाम करीब 4 बजे आरोपी ने जुबली पार्क साकची गेट नंबर-1 के पास नाबालिग को बागबेड़ा स्थित उसके घर छोड़ने के लिए अपनी कार में लिफ्ट दी थी. इसी दौरान उसने लड़की से मोबाइल नंबर ले लिया. अगले दिन, 16 मार्च को आरोपी ने फोन कर लड़की को स्टेशन रोड (टाटानगर) बुलाया.

 

आरोपी वहां से उसे स्कूटी पर साकची ले गया, जहां उसने लड़की की मांग में सिंदूर लगा दिया. इसके बाद वह उसे डिमना लेक घुमाने ले गया. वापसी के क्रम में डिमना रोड स्थित साईं कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आरोपी ने नाबालिग के साथ यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया और फिर उसे स्टेशन रोड पर छोड़ दिया.

 

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

पीड़िता ने जब आपबीती अपनी मां को बताई, तो 20 मार्च को बागबेड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते मामला दर्ज कर वरीय पुलिस अधीक्षक और सिटी एसपी के निर्देश पर डीएसपी  के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी एलेक्स गुप्ता को उसके एग्रीको स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp