Search

 
 
 

जमशेदपुर : करोड़ों के चिटफंड घोटाले का आरोपी प. बंगाल से गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : मानगो में लोगों से चिटफंड के नाम पर करोड़ों रुपयों की ठगी करने वाले पूर्णा शंकर गांगुली को मानगो पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है. आरोपी पूर्णा शंकर के खिलाफ कपाली की रहने वाली तरन्नुम नाज ने जुलाई 2017 को मानगो थाना में 43.20 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायत के बाद से ही पूर्णा शंकर फरार चल रहा था. पुलिस को सूचना मिली कि पूर्णा पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में छुपा हुआ है. इसके बाद पुलिस ने टीम का गठन कर उसे गिरफ्तार कर लिया.  इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-free-yoga-camp-at-telco-recreation-club-from-may-19-to-21/">जमशेदपुर

: टेल्को रिक्रेएशन क्लब में मुफ्त योग शिविर 19 से 21 मई तक

अचानक हो गया था लापता 

शिकायत में तरन्नुम ने पुलिस को बताया था कि साल 2010 से पूर्णा मानगो चौक स्थित शक्ति टावर में यशोदा नेटवर्क मार्केटिग सर्विसेस लिमिटेड नाम से एक कंपनी चलाता था. वह चिटफंड के नाम पर लोगों से पैसे लेता था. उसने कई लोगों से चिटफंड के नाम पर पैसे लिए. साल 2017 में वह अचानक लापता हो गया. इधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही