Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur :  त्‍योहार के दौरान चुनाव प्रचार में आचार संहिता के अनुपालन पर प्रशासन की रहेगी कड़ी नजर

Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt) : समाहरणालय सभागार में दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में पर्व के दौरान राजनीतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा चुनावी प्रचार-प्रसार के क्रम में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न होने पाये इस बाबत पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया. साथ ही उड़नदस्ता को सक्रिय और सजग रहने का निर्देश दिया गया. वहीं सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी पर जोर दिया गया.

प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग की तैयारियों की गहन समीक्षा

बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी, अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी, सभी डीएसपी, जुस्को के प्रतिनिधि उपस्थित थे. पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हों, इसके लिए प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई. उपायुक्त ने कहा कि जिलेवासी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए आपसी भाईचारा एवं हर्षोल्लास से त्योहार मनायें.

विधि व्यवस्था संधारण में बाधा उत्पन्न करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

उपायुक्त ने कहा कि सभी नागरिकों की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. जिलेवासियों से अपील की कि त्यौहार में धार्मिक उन्माद उत्पन्न करने वाले व अश्लील गाना न बजायें, जिससे सामाजिक या साम्प्रदायिक तनाव किसी प्रकार से उत्पन्न हो. सभी संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में मूर्ति विसर्जन जुलूस में डीजे के प्रयोग न हो इसकी मॉनिटरिंग करें. सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया.

दीपावली पर पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस अनिवार्य

उपायुक्त ने कहा कि दीपावली पर्व के अवसर पर पटाखे की बिक्री करने वाले दुकानों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. घनी आबादी क्षेत्र में पटाखों का संग्रहण न किया जाए. साथ ही हाई डेसीबल वाले अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों पर पूर्णतः रोक लगाने का निर्देश दिया.

घाटों पर महिलाओं के लिए बनेंगे चेंजिंग रूम

छठ घाटों की ससमय साफ-सफाई, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, छठ घाट में डेंजर डोन चिन्हित करने, बेरिकेडिंग, सभी छठ घाटों से नाविक और गोताखोर को टैग करने का निर्देश दिया गया. सभी नगर निकायों एवं जुस्को प्रतिनिधि को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि साफ-सफाई ससमय करा लें जिससे श्रद्दालुओं को किसी प्रकार से असुविधा न हो. भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाने, छठ घाटों की ओर जाने वाले सभी पहुंच पथ को मोटरेबल बनाने, माइकिंग व्यवस्था दुरुस्त रखने, विद्युत पोल एवं रोशनी की व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश गया. सिविल सर्जन को एंबुलेंस की उपलब्धता तथा अस्पतालों को आकस्मिक स्थिति के लिए अलर्ट रखने का निर्देश दिया गया. वहीं अग्निशमन विभाग को भी अग्निशामक की तैनाती हेतु निर्देशित किया गया.

सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम, मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व बल की पर्याप्त तैनाती

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्यौहार को देखते हुए सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. वाहनों की सघन जांच करने तथा ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. प्रतिमा विसर्जन में प्रयुक्त होने वाले वाहन चालकों का थाना स्तर से वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए. काली पूजा को लेकर विसर्जन रूट का भौतिक सत्यापन किए जाने, थानावार छठ घाटों का अविलंब भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में ये थे मौजूद

बैठक में सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, अन्य नगर निकायों के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत, पथ निर्माण विभाग, सभी पुलिस उपाधीक्षक व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-on-dhanteras-29th-there-will-be-no-entry-for-heavy-vehicles-in-the-city-for-three-days/">Jamshedpur

: धनतेरस 29 को, तीन दिन शहर में रहेगी भारी वाहनों की नो इंट्री
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही