Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गदड़ा में चला प्रशासन का बुल्डोजर, हटाया गया अतिक्रमण

Jamshedpur (Rohit Kumar) : परसुडीह थाना अंतर्गत गदड़ा कॉलेज के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए चार घरों को प्रशासन ने शनिवार को तोड़ दिया. इसके अलावा कुल 17 घेराबंदी को भी तोड़ा गया. जिला प्रशासन की ओर से अंचल कार्यालय के कर्मी मौके पर पहुंचे और बुल्डोजर की मदद से बने घरों को तोड़ दिया गया. हालांकि, इस दौरान किसी ने भी कोई विरोध नहीं किया. घर टूटने के बाद कई परिवार सड़क पर आ गए है. मौके पर मौजूद एक घर मालिक विशाल ने बताया कि उसे किसी तरह का नोटिस नहीं दिया गया था. उसने स्थानीय निवासी से ही एक साल पूर्व ही 2.50 लाख रुपये प्रति कट्ठा की रेट से जमीन खरीदी थी. उसे यह जानकारी नहीं है कि यह जमीन सरकारी है. एक माह पूर्व उसने घर बनाना शुरू किया था. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-execution-of-more-than-two-hundred-cases-in-national-lok-adalat/">चांडिल

: राष्ट्रीय लोक अदालत में दो सौ से अधिक मामलों का निष्पादन

नोटिस के बाद की गई कार्रवाई

मौके पर मौजूद अंचल कार्यालय के सीआई हिम्मतलाल माहतो ने बताया कि उक्त जमीन बिहार अनाबाद सरकार की है जिसका प्लॉट नंबर 564 और खाता नंबर 1340 है. यह कार्रवाई उपायुक्त के आदेश पर की गई है. उपायुक्त के आदेश पर एक टीम का गठन कर अतिक्रमण हटाया जा रहा है. सीआई ने बताया कि अंचल कार्यालय से सभी को नोटिस भेजा गया है. हालांकि नोटिस के वक्त किसी ने अपना नाम नहीं बताया था, जिसके बाद अज्ञात के नाम से नोटिस उनके घरों में चिपकाया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही