Search

 
 
 

जमशेदपुर : पोटका के कुलडीहा दिनबंधू कुष्ठ आश्रम पहुंचा प्रशासनिक अमला, पीड़ितों की सुनी समस्याएं

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पोटका प्रखंड के कुलडीहा पंचायत स्थित दिननबंधू कुष्ठ आश्रम में रहने वालों की आखिरकार प्रशासन ने सुधि ली. पोटका प्रखंड का पूरा प्रशासनिक अमला दिननबंधू कुष्ठ आश्रम पहुंचा तथा वहां की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की. इस दौरान वहां कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा दवा प्रदान किया गया. इसके अलावे लोगों की पेंशन, आवास, राशन कार्ड, पीसीसी सड़क एवं पेयजल समेत अन्य समस्याओं को अधिकारियों ने नोट किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-last-date-of-application-for-inspire-award-15-september-160-children-applied/">जमशेदपुर

: इंस्पायर अवार्ड के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर,160 बच्चों ने किया आवेदन
[caption id="attachment_411813" align="aligncenter" width="563"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/JSR-HELTH-1.jpeg"

alt="" width="563" height="375" /> लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी[/caption]

जिला परिषद ने प्रशासन को समस्याओं से कराया था अवगत

पोटका प्रखंड के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11 के पूर्व पार्षद करूणामय मंडल ने प्रखंड एवं जिलास्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों को वहां की समस्याओं से अवगत कराया था. बीते अगस्त माह में प्रखंड मुख्यालय में उपायुक्त का जनता दरबार प्रस्तावित था. लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं हो पाया. पार्षद ने अधिकारियों को बताया कि दीनबंधू कुष्ठ आश्रम में 20 परिवार रहते हैं. जिसमें 10 परिवारों के समक्ष आवास की समस्या है. साथ ही उन्होंने कुछ लोगों का पेंशन नहीं मिलने, राशन कार्ड नहीं होने की भी जानकारी दी थी. करूणामय मंडल ने बताया कि देर से ही सही लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने वहां रहने वालों की सुधि ली है. उम्मीद है जल्द इनकी समस्याओं का समाधान होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-elephant-thrashed-a-girl-who-went-to-defecate-in-bodam-condition-critical/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में पत्नी की हत्या कर फंदे पर लटकानेवाला पति गिरफ्तार

ये अधिकारी पहुंचे कुष्ठ आश्रम

अंचलाधिकारी इम्तियाज अहमद, प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव कमान कच्छप, प्रधानमंत्री आवास के प्रखंड समन्वयक तापस त्रिपाठी, प्रखंड आपूर्ति विभाग के प्रतिनिधि राधेश्याम मंडल, अंचल के प्रधान लिपिक, अंचल सीआई, हल्का कर्मचारी सुरेश राम, पेंशन विभाग से पायल कुमारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, एएनएम, पंचायत सचिव समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही