Search

 
 
 

जमशेदपुर : बोड़ाम में शौच करने गयी बच्ची को हाथी ने पटका, हालत नाजुक

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : बोड़ाम थाना क्षेत्र के जामबनी की 13 वर्षीय शिवानी महतो को उस समय एक साथी ने पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया जब वह रविवार की रात के एक बजे शौच करने के लिये घर से निकली थी. घटना के बाद उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया था. यहां पर हालत बिगड़ने पर उसे मंगलवार को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-udays-condition-is-critical-even-on-the-third-day-after-being-shot-on-the-head/">जमशेदपुर

: सिर पर गोली लगने के बाद तीसरे दिन भी उदय की हालत है नाजुक

चार जगहों पर टूट गयी है पैर की हड्डी

हाथी की ओर से शिवानी को पटक दिये जाने के कारण उसके पैर की हड्डी चार जगहों से टूट गयी है. मां फुलेश्वरी महतो और उसकी बहन ज्योत्ना महतो ने बताया कि रात को वह शौच करने के लिये गयी थी. इस बीच उसने हाथी को भगाने के लिये उसपर पत्थर भी चला दिया था. इसके बाद ही हाथी उसके पास पहुंचा और उसे सूढ़ से पटक दिया. अस्पताल में उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-2-65-lakh-fraud-in-ulidih-attacked-for-demanding-money/">जमशेदपुर

: उलीडीह में 2.65 लाख की धोखाधड़ी, रुपये मांगने पर किया हमला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही