Jamshedpur: चाकूबाजी कांड में हिमांशु सिंह की मौत के बाद अब उसके दोस्त प्रत्यूष ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हिमांशु की मौत दो दिन पहले हुई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रत्यूष भी जिंदगी की जंग हार गया. दोनों युवकों की मौत के बाद पूरे शहर में आक्रोश का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.
इसे भी पढ़ें....
परिजनों का आरोप है कि घटना के दौरान पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हमलावरों ने बेरहमी से हमला किया. वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पूरे मामले की जांच जारी है.
उल्लेखनीय है कि हिमांशु सिंह की मौत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लापरवाही के आरोप में जमशेदपुर के एसएसपी को हटा दिया गया है. थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है. इन सबके बाद भी लोगों को गुस्सा कम नहीं हो रहा है.

Leave a Comment