Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अंचल कार्यालय से आवेदन रिजेक्ट होने के बाद अनुमंडल कार्यालय से निर्गत हो गया आवासीय प्रमाण पत्र

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर अंचल अंतर्गत बिरसानगर जोन नंबर एक, आंध्रा समिति रोड के रहने वाले प्रेमनाथ सिंह का गलत तरीके से आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने की शिकायत डीसी से की गई. आरटीआई कार्यकर्ता दिनेश कुमार महतो ने उक्त शिकायत की. जिसमें आरोप लगाया गया है कि जमशेदपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी, अंचल निरीक्षक व अंचलाधिकारी के आवेदन रद्द (रिजेक्ट) किए जाने के बावजूद प्रेमनाथ सिंह का आवासीय प्रमाण पत्र धालभूम अनुमंडल कार्यालय से निर्गत हो गया. उन्होंने संदेह जाहिर किया कि कहीं यह फर्जी प्रमाण पत्र तो नहीं है. उन्होंने डीसी से पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nirbhay-singh-and-dilip-singh-got-anticipatory-bail-for-demanding-extortion/">जमशेदपुर

: रंगदारी मांगने के आरोप में निर्भय सिंह व दिलीप सिंह को मिली अग्रिम जमानत

आवेदनकर्ता ने नहीं पूरा किया है मानक

शिकायतकर्ता दिनेश कुमार महतो ने बताया कि प्रेमनाथ सिंह ने आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए सरकार की ओर से तय मानक (दस्तावेज) पूरा नहीं किया है. उनके द्वारा यहां रहने का कोई प्रमाण नहीं दिया गया है. साथ ही जमीन का खतियान संलग्न नहीं है. आवेदक के माता-पिता अथवा परिवार के किसी अन्य सदस्य का यहां रहने का कोई प्रमाण नहीं दिया गया है. ऐसे में अनुमंडल कार्यालय से कैसे आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत हुआ इसकी जांच जरूरी है. दिनेश महतो ने संदेह जाहिर किया कि कहीं फर्जी तरीके से यह प्रमाणपत्र निर्गत नहीं हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-cutoff-for-the-entrance-examination-of-excellent-schools-has-not-yet-been-fixed-the-result-has-not-come-out-even-after-the-start-of-the-session/">जमशेदपुर

: उत्कृष्ट विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा का अब तक कटऑफ तय नहीं, सत्र शुरू होने के बाद भी नहीं निकला रिजल्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही