Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना की अंतिम गुहार लेकर डीसी ऑफिस पहुंचे आंदोलनकारी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना शुरु कराने की मांग को लेकर आंदोलनरत संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति एवं बागबेड़ा महानगर विकास समिति के बैनर तले लोग सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर लोगों ने योजना का बंद काम पुनः शुरु करने की मांग की. साथ ही इससे संबंधित एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा. आंदोलनकारी सुबोध झा ने बताया कि योजना का 70 प्रतिशत काम हो गया है. लेकिन पिछले कई वर्षों से काम बंद रहने से योजना सफेद हाथी साबित होने की राह पर है. पहले से कराए गए फिल्टर प्लांट समेत अन्य कार्य अब खराब होने लगे हैं. विश्व बैंक के सहयोग से प्रारंभ की गई योजना को अगर जल्द पूरा नहीं किया गया तो लोगों की उम्मीदों के साथ निवेश किए जा चुके करोड़ो रुपये बेकार हो जाऐंगे. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bharat-bandh-did-not-show-effect-except-schools-and-colleges-all-establishments-remained-open/">घाटशिला

: भारत बंद का नहीं दिखा असर, स्कूल-कॉलेजों को छोड़ सभी प्रतिष्ठान रहे खुले

कोरा साबित हुआ विभाग का आश्वासन

सुबोध झा ने बताया कि बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को पूर्ण करने की मांग को लेकर ग्रामीण जमशेदपुर से दिल्ली तक की पदयात्रा पर निकल चुके थे. चार दिन की यात्रा के बाद विभाग कार्यपालक अभियंता एवं अन्य अधिकारियों ने बुंडू में आंदोलन दल को रोककर लिखित आश्वासन दिया गया. तीन माह में कार्य प्रारंभ करने की बात कही गई. लेकिन तीन माह बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया. जिसके कारण लोगों को पुनः आंदोलन का रूख अख्तियार करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन की ओऱ से इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो तो 21 दिनों बाद पुनः दिल्ली तक पदयात्रा की जाएगी. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburucar-collided-withwalking-person-serious-condition/">किरीबुरु

: वॉकिंग कर रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, स्थिति गंभीर

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग थे शामिल

छोटराय मुर्मू, कृष्ण चंद्र पात्रो, रितू सिंह, जितेन्द्र यादव, प्रभा हांसदा, सीमा पांडे, संतोष दुबे, रमेश प्रसाद, सोनम देवी, अशोक कुमार, श्वेता कुमारी, कार्तिक झा, सौरभ शुक्ला, पंकज दुबे, अमित बारा, वैभव राज सिंहा, अभिजीत सिंह, निलेश शर्मा, कुमार गौरव, संतोष गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता, उमा गौरव, प्रिया मुर्मू, मालती मुर्मू आदि शामिल थे.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही