Search

 
 
 

जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज में एआईडीएसओ व जेसीएम ने किया धरना-प्रदर्शन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) और झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) ने संयुक्त रूप से शनिवार को ग्रेजुएट कॉलेज में विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज की प्राचार्य के माध्यम से कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव के नाम ज्ञापन सौंपा. एआईडीएसओ जमशेदपुर नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत जमशेदपुर में ग्रेजुएट कॉलेज एकमात्र महिला कॉलेज है. इसे अलग नया भवन मिला है. हम जानते हैं कि कॉलेज के विकास के लिए और भी कई कार्य यहां होने हैं. यह तभी संभव है जब यहां स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति होगी. इसलिए एबीएम कॉलेज की तरह आवेदन निकालकर ग्रेजुएट कॉलेज में स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति हो. इसे भी पढ़ें : निलंबित">https://lagatar.in/ed-court-refuses-to-grant-anticipatory-bail-to-suspended-chief-engineer-virendra-rams-wife-and-father/">निलंबित

चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की पत्नी और पिता को अग्रिम बेल देने से ED कोर्ट का इनकार
इसके अलावा उन्होंने अन्य मांगों की भी चर्चा गी. उन्होंने कहा कि स्नातक नामांकन पोर्टल को चालू किया जाए. जितने भी छात्र-छात्राओं ने नामांकन के लिए आवेदन किया है, सभी का नामांकन सुनिश्चित किया जाए. स्नातक सेमेस्टर-5 ओल्ड कोर्स का परीक्षा कार्यक्रम जल्द से जल्द जारी किया जाए. छात्र संघ चुनाव जल्द से जल्द कराया जाए. अगर इन मांगों को लेकर विश्वविद्यालय उचित निर्णय नही लेता है तो उक्त दोनों छात्र संगठन आंदोलन को बाध्य होंगे. प्रदर्शन में जेसीएम के विपिन शुक्ला, एआईडीएसओ जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, नगर सचिव सविता सोरेन, नगर उपाध्यक्ष बबिता सोरेन, पूजा, सोनी, बबली, रिंकी समेत अनेक छात्राएं उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही