Search

 
 
 

जमशेदपुर : अग्निपथ योजना के विरोध में एआईडीवाईओ व एआईडीएसओ ने की नुक्कड़ सभा

 
Jamshedpur : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन अखिल भारतीय कमेटी के आह्वान पर अग्निपथ योजना का विरोध पूरे देश में किया जा रहा है. शनिवार को एआईडीवाईओ और एआईडीएसओ के संयुक्त तत्वावधान में साकची गोलचक्कर पर अग्निपथ योजना की प्रति जलाई गई और नुक्कड़ सभा की गई. मौके पर एआईडीवाईओ के प्रदेश उपाध्यक्ष पतित पावन कुईला ने कहा कि 14 जून को रक्षा मंत्री द्वारा रोजगार के क्षेत्र में एक नई स्कीम अग्निपथ का ऐलान किया है. इसके तहत अब सेना में जवानों की भर्ती सिर्फ 4 साल के लिए होगी और उसके बाद उन्हें बाहर कर दिया जाएगा. ऐसे भर्ती किए गए जवानों को पेंशन और किसी अन्य तरह की सुविधाएं नहीं दी जाएंगी. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/trains-will-not-run-throughout-the-day-due-to-demonstration-in-bihar-railways-decision/">बिहार

में प्रदर्शन के चलते दिनभर नहीं चलेंगी ट्रेनें, रेलवे का फैसला
एक तरफ अग्निपथ योजना जैसी युवा विरोधी नीति लाई जा रही है और वहीं दूसरी तरफ प्रधान सेवक द्वारा अगले डेढ़ साल में 10 लाख नौकरी देने का ऐलान किया जा रहा है. सरकारी विभागों में 10 लाख पोस्ट खाली है. नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा ने कहा कि देश में बेरोजगारी की समस्या व्याप्त है युवा हताश और निराश है ऐसे में अग्निपथ जैसी योजना युवाओं के मनोबल को तोड़ने का काम करेगी. कार्यक्रम में एआईडीवाईओ प्रदेश अध्यक्ष सुशांत सरकार, उपाध्यक्ष रूपा सरकार, देवा मुखी, गौतम महतो, राजू कुमार, बलराम बेरा, सविता सोरेन, उपाध्यक्ष बबीता सोरेंन,कामेश्वर प्रसाद, झरना महतो काजल कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही