Search

जमशेदपुर : व्यावसायिक व औद्योगिक विकास के लिये एयरपोर्ट अति आवश्यक – सिंहभूम चैंबर

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर शहर को स्थापित हुये लगभग 100 वर्ष से अधिक हो चुके हैं. इसे देश के प्रतिष्ठित शहर स्टील सिटी के नाम से भी जाना जाता है और झारखंड राज्य की आर्थिक राजधानी के साथ औद्योगिक नगरी भी कहलाती है. लेकिन आज तक इसका समग्र विकास नहीं हो पाया है. इसके लिये अत्यंत आवश्यक है जमशेदपुर में एयरपोर्ट की स्थापना. यह चिंता चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मुनका और मानद महासचिव मानव केडिया ने जाहिर की. उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य को राजस्व की सबसे ज्यादा प्राप्ति यहां से होती है. यहां लगभग 1300 से अधिक बड़े, मध्यम एवं लघु उद्योग स्थापित हैं, लेकिन अब तक हवाई अड्डा का निर्माण नहीं हो पाया है. इसके कारण यहां आने जाने वाले उद्यमियों, व्यापारियों और पेशेवरों को हवाई यात्रा करने के लिए दूसरे शहर रांची या कोलकाता जाना पड़ता है. इससे उन्हें काफी परेशानी और समय की बर्बादी होती है. इस कारण बड़े औद्योगिक घराने अपने संयंत्र यहां लगाने में रूचि नहीं दिखा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-hindu-organizations-take-out-jan-aakrosh-morcha-demand-for-implementation-of-love-jihad-anti-conversion-law/">मुंबई

: हिंदू संगठनों ने जन आक्रोश मोर्चा निकाला, लव जिहाद, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करने की मांग
उन्होंने कहा कि सरकार की ईज आफ डूइंग बिजनेस के लक्ष्य की प्राप्ति के लिये भी एयरपोर्ट अत्यंत आवश्यक है. इसके नहीं रहने के कारण नये निवेशक भी यहां निवेश करने से पीछे हट जाते हैं. मुनका ने कहा कि झारखंड राज्य के अन्य कई जिलों में एयरपोर्ट की स्थापना हो चुकी है. अभी हाल ही में बाबा नगरी देवघर में एयरपोर्ट का उद्घाटन और परिचालन शुरू हुआ है. जबकि इसकी आवश्यकता सबसे अधिक जमशेदपुर जैसे शहर को है. एयरपोर्ट की अनुपलब्धता के कारण जमशेदपुर का विकास लगभग ठहर सा गया है. अगर एयरपोर्ट धालभूमगढ़ में आता है तो यह झारखंड के साथ-साथ उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल के कई शहरों को लाभान्वित करेगा, जैसे जमशेदपुर, घाटशिला, बहरागोड़ा, खड़गपुर, बालासोर आदि एयरपोर्ट के नहीं होने के कारण यहां के जनमानस को और भी कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : सेंसेक्स">https://lagatar.in/the-market-cap-of-seven-of-the-top-10-sensex-companies-decreased-reliance-was-the-biggest-loser/">सेंसेक्स

की टॉप 10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप घटा, रिलायंस सबसे अधिक घाटे में रही
किसी भी शहर या जिला के विकास में उद्योगों की अहम भूमिका होती है. उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिये एयरपोर्ट का होना अत्यंत आवश्यक है इसलिये जमशेदपुर में भी इसके समग्र विकास हेतु एयरपोर्ट का निर्माण अति आवश्यक है. पहले हवाई यात्रा विलासिता की पहचान होती थी, लेकिन आज प्रतिस्पर्धा के दौर में समय की कीमत और महत्व को देखते हुये यह यात्रा के लिये आवश्यक साधन हो गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp