Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुरः कोल्हान में आजसू ने बनाई नई टीमें, संगठन को मजबूत करने की तैयारी

पार्टी के वरिष्ठ नेता रामचंद्र सहिस ने बताया कि पहले से जो जिला समितियां हैं, वो अपना काम करती रहेंगी. नई टीमें अब गांव और प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम देखेंगी. खास ध्यान युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर रहेगा.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : आजसू पार्टी कोल्हान में अपने संगठन को मजबूत करने की मुहिम में जुट गई है. कोल्हान के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में नई संयोजक मंडलियां गठित की गई हैं. यह निर्णय पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के निर्देश पर लिया गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने बताया कि पहले से जो जिला समितियां बनी हैं, वो अपना काम करती रहेंगी. नई टीमें अब गांव और प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम देखेंगी. खास ध्यान युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर रहेगा.

तीनों जिलों में बनी टीम

पूर्वी सिंहभूमः संयोजक सागेन हांसदा, सदस्यों में सुखलाल हेंब्रम, आदित्य महतो, बीरबल महतो, क्रांति सिंह, श्रवण सिंह, डोमन टुडू, संजय मालाकार, बुद्धेश्वर मुर्मू, दीपक अग्रवाल, राजू कर्मकार व प्रकाश विश्वकर्मा.

पश्चिमी सिंहभूमः संयोजक दामू बानरा, सदस्यों में नंदलाल बिरुआ, चंद्रमोहन सिंकू, संतोष महतो, अजय कुमार महतो, दिनेश चंद्र महतो, डॉ आनंद महतो, दिनेश बोइपाई, प्रताप सिंहदेव व बिरसा मुंडा.

सरायकेला-खरसावाः संयोजक सत्यनारायण महतो, सदस्यों में अशोक साहू, प्रवीण महतो, सुषेण महतो, अनिल महतो, रामरतन महतो, दुर्गा महतो, दिनेश हांसदा, अंगूर महतो, दिलीप महतो, गौरी लायक, पुलक सत्पथी व डॉ सुधीर सिंह.

शहरी क्षेत्र की भी जिम्मेदारी तयः जमशेदपुर शहर के प्रभारी चंद्रगुप्त सिंह और आदित्यपुर नगर के प्रभारी रविशंकर मौर्य बनाए गए हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही