Search

 
 
 

जमशेदपुर : ट्राफिक कालोनी में आजसू ने आयोजित किया मिलन समारोह, झामुमो छोड़ आजसू में शामिल हुए दर्जनों युवा

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : रविवार को आजसू पार्टी की ओर से बागबेड़ा ट्राफिक कालोनी में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें आजसू पार्टी के जिला संगठन सचिव ललन झा की अगुआई में झामुमो के दर्जनों युवा पार्टी में शामिल हुए. सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी युवाओं को पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतो की शपथ दिलायी गई. मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में पुर्व मंत्री रामचंद्र सहिस मौजूद थे. उन्होंने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा और समर्पण की आजसू की पहचान है. पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर युवाओं का रूझान आजसू की ओर हो रहा है. यह आनेवाले राजनीतिक हालात के लिए शुभ संकेत है. उन्होंने सभी युवाओं का माला पहनाकर स्वागत किया.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shiv-mahapuran-katha-organized-for-the-first-time-in-mahalakshmi-temple-sakchi-from-31/">जमशेदपुर

: महालक्ष्मी मंदिर साकची में पहली बार शिव महापुराण कथा का आयोजन 31 से

जुमलेबाजी से खिन्न है राज्य के युवा- कन्हैया सिंह

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि झारखंड के युवा जाग चुके है. राज्य के मुखिया के जुमलो से परेशान होकर उनका रूझान आजसू पार्टी के तरफ अपना रुझान बढ़ाया है और पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो और पूर्व मंत्री सह कोल्हान क्षेत्र के नेता रामचंद्र सहिस के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए उनके विचारो से अवगत होते हुए पार्टी के विचार धारा के साथ जुड़ने का संकल्प लिया है उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले सभी युवाओं का स्वागत किया. कार्यक्रम को जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी, अरूप मल्लिक, ललन झा, हेमंत पाठक, संजय करुआ, कामेश्वर प्रसाद, साहेब बागती, स्वरूप मल्लिक, ओमप्रकाश बनर्जी समेत अन्य ने संबोधित किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-broker-arrested-with-train-ticket-worth-52-thousand-in-parsudih/">जमशेदपुर

: परसुडीह में 52 हजार मुल्य के रेल टिकट के साथ दलाल गिरफ्तार

इन्होंने ग्रहण की आजसू की सदस्यता

आजसू पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से अभिषेक यादव, अमन सिंह, विकास चंद्रवंशी, सूरज रजक, विकास यादव, मोनू यादव, आकाश पांडेय, सूरज सिंह, सुभम पांडेय, रवि प्रसाद, अश्विनी, प्रभाकर कुमार, सन्नी, सूरज सिंह, मृत्युंजय सिंह, गुलशन कुमार, नरेंद्र दास, राहुल चौबे, जस्सी सिंधु, जय मारडी, शिवम यादव, कौशिक कुमार, भारत यादव, अनुराग दुबे, रोहित भगत, विशाल यादव, हर्ष यादव, मनोज यादव, चंदन यादव, समीर कुमार, ब्रोकन, आयुष कुमार, राहुल यादव, जीतू यादव, पीयूष ठाकुर, राहुल कुमार यादव, सोनू यादव, विकास यादव, सौरव सिंह, शिव यादव, सुमंत यादव, आयुष कुमार, नीतीश यादव, दिलीप ठाकुर, सोनू यादव, विवेक सिंह, राजीव ठाकुर, देवेंद्र राव समेत अन्य शामिल है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-broker-arrested-with-train-ticket-worth-52-thousand-in-parsudih/">जमशेदपुर

: परसुडीह में 52 हजार मुल्य के रेल टिकट के साथ दलाल गिरफ्तार

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही