Search

 
 
 

जमशेदपुर : आजसू पार्टी पिछड़ा वर्ग महासभा प्रकोष्ठ ने मनायी महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : आजसू पार्टी पिछड़ा वर्ग महासभा प्रकोष्ठ ने गुरुवार को महात्मा ज्योतिराव फुले की 198वीं जयंती मनायी. यह आयोजन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ. कार्यक्रम के तहत बिरसानगर स्थित आनंद मार्ग अनाथ आश्रम में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं फल वितरण किया गया. साथ ही समाज सुधारक ज्योतिराव फुले के आदर्शों पर चलने के प्रेरित किया गया. बच्चों को बताया गया कि महात्मा ज्योतिराव फुले ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की दिशा में अंग्रेजी  हुकूमत के दौरान आंदोलन चलाया. इसे भी पढ़ें : प्रकृति">https://lagatar.in/mankind-does-not-exist-without-nature-governor-cp-radhakrishnan/">प्रकृति

के बिना मानवजाति का अस्तित्व नहीं : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन
बच्चों को बताया गया कि उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति को लाकर सभी वर्गों को पढ़ने का खास कर महिलाओं को अधिकार दिलाया. आज सभी‌ वर्ग उनके जयंती मानते हैं. उन्होंने सितंबर 1873 में "सत्यशोधक समाज‌‌" नामक संस्था का गठन‌ किया. इस संगठन ने समाज में सुधार लाने का काम किया. उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए एक नई ऊर्जा प्रदान की. कार्यक्रम में आजसू पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय मालाकार, प्रकाश विश्वकर्मा, मंजू मालाकार, सोशल मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सिन्हा, मनोज चौरसिया, लखीकांत महतो, महेंद्र कुमार यादव, शंभु शरण, उत्तम विश्वकर्मा, रविंद्र भगत, चिंटू कुमार समेत अन्य शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-crisis-on-vocational-courses-in-government-colleges/">जमशेदपुर

: सरकारी कॉलेजों में वोकेशनल कोर्स पर संकट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही