Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज की छात्रा का आरोप- नकाब के नाम पर वीमेंस कॉलेज में किया गया परेशान

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rijvi) : बिष्टुपुर स्थित वीमेंस कॉलेज में शनिवार को परीक्षा देने गई करीम सिटी कॉलेज की कुछ छात्राओं का नकाब उतरवाने का मामला सामने आया है. इसे लेकर एक छात्रा फरहीन यासमीन ने मामले की शिकायत सोशल वेलफेयर फ्रंट के अध्यक्ष बाबर खान से की है. बाबर खान ने इसके लिए सोमवार को डीसी से शिकायत की है. उन्होंने मांग की है कि डीसी मामले की जांच कराएं और दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कार्रवाई करें. बाबर खान ने बताया कि डीसी विजया जाधव ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़े : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-leader-subodh-kant-sahai-in-headlines-attacked-pm-modi-said-if-modi-will-follow-hitlers-path-will-die-die-like-hitler/">कांग्रेस

नेता सुबोध कांत सहाय सुर्खियों में, पीएम मोदी पर हल्ला बोला, हिटलर की राह चलेगा, तो हिटलर की मौत मरेगा

आधे घंटे तक परीक्षा कक्ष में नहीं जाने देने का आरोप

छात्रा ने बताया है कि शनिवार को जब वह परीक्षा देने गई तो कुछ टीचरों ने उससे नकाब उतारने को कहा. मना करने पर कहा गया कि अगर नकाब नहीं उतारा गया तो परीक्षा नहीं देने दी जाएगी. छात्रा ने बताया कि इसके बाद काफी बहस हुई. तब जाकर लगभग आधे घंटे के बाद उन्हें परीक्षा देने की अनुमति दी गई. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-from-july-1-many-things-including-plastic-earbuds-and-balloons-will-be-banned/">जमशेदपुर

: एक जुलाई से प्लास्टिक, इयरबड्स व गुब्बारे समेत कई चीजें हो जाएंगी बैन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही