Search

 
 
 

Jamshedpur News: कोर्ट के पास से युवक के अपहरण का आरोप

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से एक युवक के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. ह्यूम पाइप चंडी नगर निवासी सुशील डे को बुधवार दोपहर नए कोर्ट के गेट नंबर-3 के पास से कुछ लोगों द्वारा जबरन थार गाड़ी में बैठाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से एक युवक के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. ह्यूम पाइप चंडी नगर निवासी सुशील डे को बुधवार दोपहर नए कोर्ट के गेट नंबर-3 के पास से कुछ लोगों द्वारा जबरन थार गाड़ी में बैठाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है. घटना के बाद से युवक का कोई सुराग नहीं मिला है. परिजनों ने सीतारामडेरा थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए उसकी सुरक्षित बरामदगी की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 2:45 बजे सुशील डे अपने एक साथी के साथ स्प्लेंडर बाइक पर नए कोर्ट के गेट नंबर-3 के पास खड़ा था. इसी दौरान काले रंग की एक थार गाड़ी वहां पहुंची. परिजनों का आरोप है कि गाड़ी से अजीत मंडल अपने एक साथी के साथ उतरा और सुशील के साथ मारपीट करने लगा.

 

आरोप है कि मारपीट के बाद अजीत मंडल और उसके साथी ने सुशील डे को जबरन थार गाड़ी में बैठाया और वहां से लेकर फरार हो गए. घटना के बाद से सुशील का कोई पता नहीं चल सका है. परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं.

 

बताया जा रहा है कि सुशील डे, छायानगर निवासी सन्नी पुष्टी का दोस्त है. कुछ महीने पहले सन्नी पुष्टी की गोली और चापड़ मारकर हत्या कर दी गई थी. परिजनों का कहना है कि पिछले चार से पांच महीनों से अजीत मंडल सुशील को तलाश रहा था. हालांकि, इस कथित अपहरण के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है.

 

घटना की सूचना मिलते ही सुशील के परिजन सीतारामडेरा थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है और युवक की तलाश की जा रही है.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, अजीत मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है. बताया जाता है कि वह सोनारी के चर्चित अमित राय हत्याकांड में भी आरोपी रह चुका है. इसके अलावा भी उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही