Search

 
 
 

जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले अमरप्रीत सिंह काले, शिक्षा, विधिक जागरूकता समेत अन्य मुद्दों पर की चर्चा, जमशेदपुर आने का दिया न्योता

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने आदिवासी बहुल झारखंड प्रदेश, खासकर जमशेदपुर औद्योगिक शहर में शिक्षा, कला संस्कृति के संवर्धन और युवा पीढ़ी को नशा, हिंसा आदि भटकाव के रास्ते से बचाने के लिए अपनी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे छोटे -छोटे प्रयासों की ओर श्रीमती मुर्मू का ध्यान आकृष्ट किया. उन्होंने बताया कि वह हर हर महादेव सेवा संघ, नमन शहीदों के सपनों को, अर्पण, अटल विचार वाहिनी नामक संस्थाओं के माध्यम से अपने प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम संचालित करते रहते हैं. यह जानते-समझते हुए कि यह प्रयास नाकाफी है, बावजूद जब राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का आशीर्वाद प्राप्त होगा तब यह योगदान अमिट छाप छोड़ सकता है. इसे भी पढ़ें : लैंड">https://lagatar.in/land-scam-hearing-on-bail-of-amit-agarwal-and-dilip-ghosh-on-july-3/">लैंड

स्कैम : अमित अग्रवाल और दिलीप घोष की बेल पर 3 जुलाई को सुनवाई
राष्ट्रपति को उन्होंने बताया कि हर हर महादेव सेवा संघ हर वर्ष सावन की अंतिम सोमवारी को भजन संध्या का आयोजन हो या जाड़े में गरीबों और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, यह संस्था सबसे आगे रहती है. संस्था अभी तक 2.25 लाख से ज्यादा कंबल वितरण कर चुकी है. कोरोना काल में हजारों लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के अलावा सम्मान पूर्वक कोरोना मृतकों के अंतिम संस्कार में भी संस्था ने भूमिका निभायी है. श्री काले ने श्रीमती मुर्मू को बताया कि युवा शक्ति को जागृत करने के उद्देशय से करीब सात वर्ष पूर्व नमन नामक संस्था का जन्म हुआ. आरंभ में तो इसका उद्देश्य था युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को जगाना था, परंतु समय के साथ इसका फलक विस्तृत होने लगा. प्रत्येक वर्ष 23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक रूप से विशाल और रिकॉर्ड संख्या के साथ तिरंगा यात्रा निकालने के अलावा स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े विभिन्न दिवसों को मनाना प्रारंभ हुआ. यह संस्था ब्लड डोनेशन कैंप के साथ शुरू हुई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-information-of-prostitution-mango-police-raided-caught-three-girls-and-two-youths/">जमशेदपुर

: देह व्यापार की सूचना पर मानगो पुलिस ने की छापेमारी, तीन युवती व दो युवक को पकड़ा
उन्होंने बताया कि आज प्रतिवर्ष जमशेदपुर में ही नही बल्कि संभवतः पूरे झारखंड में भीषण गर्मी में 1200 यूनिट रक्त इकट्ठा करने वाली पहली संस्था होगी. इसके साथ ही विभिन्न मलिन बस्तियों में शिक्षा के प्रसार सहित विभिन्न कार्य संस्था द्वारा किए जाते हैं. राष्ट्रीय पुरूस्कार और सम्मान से विभूषित जमुना टुडू, छुटनी महतो जैसी समाजसेवियों की पहचान तथा सम्मान के शिखर पर ले जाने में हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा काफी योगदान किया गया और उन्हें इस मंच से जोड़कर सुदूर जंगल क्षेत्र में भी नारी शक्ति की अलख जगाने में योगदान किया गया. श्री काले ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू से आग्रह किया है कि झारखंड में मूल परंपरागत कला-संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण के लिए जमशेदपुर में एक केंद्र की स्थापना की जाय. जमशेदपुर झारखंड, ओड़िशा और सीमावर्ती छतीसगढ़, मध्यप्रदेश आदि प्रांतों के मूल निवासियों और औद्योगिक शहर होने के नाते सर्वथा उपयुक्त जगह है. हर हर महादेव सेवा संघ जमशेदपुर में कला संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय है और इसका संस्थापक के नाते पूरे संघ की ओर उन्होंने सहयोग प्रदान करने की इच्छा जतायी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-government-failed-on-all-fronts-people-want-change-swami-divyanand/">झारखंड

सरकार सभी मोर्चों पर विफल, बदलाव चाह रही है जनता : स्वामी दिव्यानंद
शिक्षा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के क्रम में अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि झारखंड, खासकर जमशेदपुर में प्लस 2 के बाद उच्च शिक्षा के लिए न उपयुक्त माहौल है, न उसके लायक शिक्षण संस्थान. यहां युवाओं में मेधा की कमी नहीं और उन्हें उपयुक्त वातावरण उपलब्ध करा दिया जाय तो वे प्रांत, परिवार और देश का नाम रोशन कर सकते हैं. फ़िलहाल इसके लिए कम से कम एक गाइड केंद्र ही शुरू कराया जा सकता है. इस केंद्र में बच्चों को करिअर के चयन और उसके बाद उनकी कोचिंग के लिए शिक्षकों और आवश्यक पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकती है. उन्होंने कहा कि खनिज सम्पदा के साथ यहां उपलब्ध मेधा का गुणात्मक दोहन नहीं हो पाने से या तो बच्चे भटकाव का रास्ता पकड़ लेते हैं या फिर पिछड़ जाते हैं. इसे भी पढ़ें : फ्रांस">https://lagatar.in/violence-did-not-stop-in-france-police-used-tear-gas-shells-on-protesters-875-arrested/">फ्रांस

में हिंसा रुक नहीं रही, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े, 875 गिरफ्तार, 200 पुलिसकर्मी घायल
नशामुक्ति : नशामुक्ति की चर्चा करते हुए श्री काले ने कहा कि झारखण्ड में इस समय नशीली वस्तुओं के सेवन का प्रचलन बहुत ज्यादा हो गया है. इसके सर्वाधिक शिकार युवा हो रहे हैं. सामाजिक स्तर पर हमारी संस्था "नमन " इसके लिए समर्पित है. नशामुक्ति के लिए कानून में कड़ाई के साथ सामाजिक जागरुकता लाना जरूरी महसूस हो रहा है. इसे भी पढ़ें : 4.03">https://lagatar.in/the-security-of-seven-jails-of-jharkhand-will-be-strengthened-the-home-department-has-approved/">4.03

करोड़ की लागत से झारखंड के सात जेलों की सुरक्षा होगी मजबूत, गृह विभाग ने दी मंजूरी
विधिक सलाह : इस क्रम में श्री काले ने विधिक सलाह की भी चर्चा की. उन्होंने राष्ट्रपति का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि जैसा कि आपने जेल में छोटे छोटे साधारण मामलों में लंबे समय से बंद गरीब-गुरबों की दशा पर चिंता जाहिर की थी, तो झारखंड के सुदूर देहाती और पठारी क्षेत्रों में ऐसे अनगिनत मामले हैं. अगर उन्हें विधिक सहायता प्रदान करने का एक अभियान चलाया जाए तो बेहतर मानव जीवन का उदाहरण बन जाएगा. उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू से करबद्ध निवेदन किया है कि अगले वर्ष 2024 में शहीद दिवस 23 मार्च को आयोजित होने अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान के कार्यक्रम में वह (राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू) जमशेदपुर पधारने की कृपा करें और अपने हाथों से इसे रवाना करें. इस कार्यक्रम में युवाओं को श्रीमती मुर्मू के संबोधन से निश्चित रूप से एक कारगर दिशा भी मिलेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही