Search

 
 
 

जमशेदपुर : अमृत महोत्सव गौरवशाली अतीत से जुड़ने का अवसर है- रघुवर दास

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : देश के स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संपूर्ण भारत ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है. इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से `हर घर तिरंगा` फहराने की घोषणा की है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने `हर घर तिरंगा` अभियान के निमित्त काफी संख्या में सोमवार को डाकघर से तिरंगे का क्रय किया. इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से `हर घर तिरंगा` फहराने का आह्वान किया है. भाजपा का यह प्रयास है की आजादी के 75वें वर्ष पर निर्धन व्यक्ति भी अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराए. इसके लिए झंडो के खेप क्रय की गई है. जिसे आमजनों में वितरित किया जायेगा. उन्होंने कहा की हमें आजादी की लड़ाई में शामिल होने का अवसर नही मिला लेकिन हमें देश के लिए जीने का अवसर जरूर मिला है. हम आजादी के अमृत महोत्सव को एक उत्सव के रूप में मनाकर अपने देशप्रेम की भावना को प्रदर्शित कर असंख्य शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि किसी राष्ट्र का भविष्य तभी उज्ज्वल होता है जब वो अपने अतीत के अनुभवों और विरासत से जुड़ा रहता है. अमृत महोत्सव गौरवशाली अतीत से जुड़ने और गर्व से याद करने का एक अवसर है. दास ने जमशेदपुर सहित राज्यवासियों से आगामी 13 से 15 अगस्त को अपने घरों में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का आह्वान किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-take-care-innocent-people-lost-their-kanwar-i-am-unfortunate/">जमशेदपुर

: लो संभालो भोले अपनी कांवर लुट गई मैं अभागन…
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, गुरदेव सिंह राजा, विकास सिंह, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, प्रेम झा, बिनोद कुमार सिंह, कौस्तव रॉय, धर्मेंद्र प्रसाद, संजय तिवारी, दीपक झा, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, हेमंत सिंह, प्रोबिर चटर्जी राणा, सुरेंद्र सिंह शिंदे, नीलू झा, रश्मि भारद्वाज, मृत्युंजय यादव, नवजोत सिंह सोहल, रिक्की सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही