Search

 
 
 

जमशेदपुर : तेंदुआ के सोनारी पहुंचने की खबर फैलते ही दहशत का माहौल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के कदमा स्थित बायो डायवर्सिटी पार्क में तेंदुए की झलक मिलने के बाद से ही वन विभाग अलर्ट मोड पर है. वहीं वन विभाग ने लोगों को भी अलर्ट कर दिया है. इधर, सोमवार सुबह सोनारी नार्थ लेआउट में एक जानवर का क्षत-विक्षत शव पाए जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. सोनारी में यह खबर फैल गई कि तेंदुआ ने उक्त जानवर को खाया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-annual-examination-result-declared-in-gurukul-school/">चक्रधरपुर

: गुरुकुल स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल हुई घोषित
वहीं मौके पर लगे एक सीसीटीवी में भी एक जानवर की धुंधली तस्वीर सामने आई जो तेंदुए की हो सकती है. इधर, जानवर का शव मिलने की सूचना वन विभाग को मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और जानवर के शव को जांच के लिए अपने साथ ले गई. जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि उसे तेंदुए ने खाया है या किसी और जानवर ने. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-hari-naam-sankirtan-concluded-with-dadhi-mahotsav/">बहरागोड़ा

: दधि महोत्सव के साथ संपन्न हुआ हरि नाम संकीर्तन

वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से आई टीम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/JSR-TEAM.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इधर, तेंदुए के कदमा क्षेत्र में होने की सत्यता के लिए वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से शहजादा इकबाल और पलामू टाइगर रिजर्व डॉ सुनील कुमार को बुलाया गया है. इनकी टीम द्वारा तेंदुए के पदचिन्ह की जांच की जाएगी. शहजादा इकबाल ने बताया कि बायोडायवर्सिटी पार्क में 10 और आस-पास के दो पार्क में 8-8 ऐसे स्थल को चिन्हित किया गया है जहां मिट्टी डाली जाएगी. अगर तेंदुआ इस मिट्टी से होकर गुजरेगा तो उसके पदचिन्ह मिट्टी में आ जाएंगे, जिससे तेंदुए के होने का पता चलेगा. वहीं पार्क में एक केज भी लगाया गया है, जिसमें एक जानवर को रखा गया है. अगर तेंदुआ उस केज में आएगा तो उसमें फंस जाएगा. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%82-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87/">पलामू

: बिजली तार जोड़ने के विवाद में हुई थी पूर्व कांग्रेस नेता समेत दो की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

अफवाहों पर ध्यान नहीं दें : डीएफओ

सोनारी में जानवर का शव मिलने के मामले में डीएफओ ने कहा कि जिस तरह से जानवर को खाया गया है उसे देखकर प्रतित होता है कि वह किसी तेंदुए द्वारा नहीं खाया गया है. हालांकि, फिर भी इसकी जांच की जा रही है. वहीं बायोडायवर्सिटी पार्क में भी तेंदुए के होने की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि लोग किसी भी अपवाह पर ध्यान ना दे. वन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. किसी भी सहायता या सूचना के लिए वन विभाग के नंबरों पर इसकी सूचना दे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही