Search

 
 
 

जमशेदपुरः माटीगोड़ा में बिना सड़क का आंगनबाड़ी केंद्र

सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सरदार ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण वित्तीय वर्ष 2007-08 में हुआ था. लेकिन वहां जाने के लिए आज तक सड़क नहीं बन पाई है. केन्द्र में बच्चों के लिए पीने के पानी के लिए न तो चापाकल की व्यवस्था है, न ही बिजली कनेक्शन दिया गया है.
 

Jadugora : मुसाबनी प्रखंड के माटीगोड़ा में बिना सड़क का आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की परेशानी का सबब बन गया है. सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सरदार ने प्रशाननिक अधिकारियों से आंगनबाड़ी केंद्र जाने के लिए जल्द सड़क बनाने की मांग की है. ताकि बच्चों को आने-जाने में सुविधा हो. दिनेश सरदार ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण वित्तीय वर्ष 2007-08 में हुआ था. लेकिन वहां जाने के लिए आज तक सड़क नहीं बन पाई है. आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के लिए पीने के पानी के लिए न तो चापाकल की व्यवस्था है, न ही बिजली कनेक्शन दिया गया. चहारदीवारी तक नहीं बनी.

  उन्होंने बताया कि लोगों कई बार समेकित बाल विकास पदाधिकारी को इस समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक आंगनबाड़ी केन्द्र को सड़क से नहीं जोड़ा गया है. मुसाबनी बीडीओ को भी कई बार ग्रामीण आवेदन दे चुके हैं. चहारदीवारी नहीं होने से आंगनबाड़ी केंद्र के चारों तरफ झाड़ियां उग आई हैं. हमेशा डर लगता है कि बच्चों को सांप न काट ले. ग्राम पंचायत में भी कई दफा इस समस्या का समाधान निकालने के लिए बैठकें हुईं, लेकिन नतीजा सिफर रहा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही