Search

 
 
 

जमशेदपुर : आंध्रा एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा 26 जून को

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर शहर की पुरानी संस्थाओं में एक आंध्रा एसोसिएशन का वार्षिक आम बैठक 26 जून को एसोसिएशन हॉल में होगी. वार्षिक आमसभा की अनुमति जिला प्रशासन की ओर से मिल गई है. वार्षिक आमसभा (एजीएम) के संबंध में जानकारी देते हुए ट्रस्टी एम भास्कर राव ने बताया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष पीवीटी राव के मनमाना कार्यशैली के कारण चुनाव के बाद आज तक एजीएम नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज होकर एक दर्जन सदस्य इस्तीफा दे चुके हैं, जबकि कई पदाधिकारियों ने अध्यक्ष पर निरंकुश होने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है. भास्कर राव ने बताया कि वार्षिक आमसभा में सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है. आम सभा में हुए निर्णय के बाद ही चुनाव कराए जाने अथवा एसोसिएशन की अन्य गतिविधियों पर निर्णय लिया जाएगा. प्रेस वार्ता में ट्रस्टी आदिनारायण राव, के वेणुगोपाल राव, पूर्व महासचिव ओएसपी राव समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-a-culvert-worth-60-lakhs-was-built-in-the-raiyati-land/">घाटशिला

: रैयती जमीन में बना दी 60 लाख की पुलिया

एसोसिएशन में 12 सौ सदस्य हैं

आंध्रा एसोसिएशन में दक्षिण भारतीय समुदाय के कुल 1200 सदस्य हैं. उक्त सभी का प्रतिनिधित्व सात ऑफिस बेयरर्स और कार्यकारिणी सदस्य करते हैं. प्रत्येक 3 वर्ष पर एसोसिएशन का चुनाव कराया जाता है. वर्ष 2019 में चुनाव कराया गया था. तब से एक बार भी वार्षिक आमसभा नहीं हुई. इस दौरान अध्यक्ष की ओर से बाइलॉज का उल्लंघन कर कई कमेटियों का गठन किया गया. इसे लेकर सदस्यों का अध्यक्ष से मतभेद होते रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही