Search

 
 
 

जमशेदपुर : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 10 मई तक कर सकते हैं आवेदन

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : कल्याण विभाग ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति के लिए आवेदन की तिथि में विस्तार कर दिया है. अब 10 मई तक छात्र योजना के तहत छात्रवृति के लिए आवेदन कर सकते हैं. अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ी जाति के छात्रों से आवेदन मांगा गया है. सरकार द्वारा जारी निर्देश के आधार पर निर्धारित मापदंड के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रवेशिकोत्तर पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्रों से आवेदन मांगा गया है ताकि वे छात्रवृत्ति योजना का लाभ ससमय ले सकें. शैक्षणिक संस्थानों द्वारा ई कल्याण पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आवेदन की विस्तारित अंतिम तिथि 25 अप्रैल है. जबकि शैक्षणिक सत्र 2022- 23 हेतु छात्र/छात्राओं के आवेदन प्रक्रिया की विस्तारित अंतिम तिथि 10 मई है. जबकि आवेदन का सत्यापन की विस्तारित अंतिम तिथि 17 मई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-chola-offered-at-baridih-gurdwara-sahib/">जमशेदपुर:

बारीडीह गुरुद्वारा साहिब में चोला चढ़ाया गया

वार्षिक आमदनी 2.50 लाख होनी चाहिए

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति के वैसे छात्र जो छात्रवृति के लिए आवेदन करना चाहते हैं. उनके माता-पिता अथवा अभिभावक की सभी श्रोतों से वार्षिक आय 2.50 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. साथ ही उन्हें दूसरी छात्रवृति योजना से जुड़ा नहीं होना चाहिए. छात्रों को इसके लिए आय प्रमाण पत्र देना होगा. जो अंचलाधिकारी, अनुमंडलाधिकारी अथवा उपायुक्त द्वारा निर्गत होना चाहिए. 01 सितंबर अथवा उसके बाद का निर्गत  प्रमाण पत्र मान्य होगा. एक से अधिक आवेदन देने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-investigation-committee-constituted-against-former-ddc-committee-will-investigate-the-allegations-on-17th/">जमशेदपुर

: पूर्व डीडीसी के खिलाफ जांच कमिटी गठित, 17 को कमिटी करेगी आरोपों कीजांच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही