Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वीमेंस और कोल्हान विश्वविद्यालय में सीयूईटी के तहत आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 12 मार्च

Jamshedpur (Anand Mishra) : विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में नये सत्र से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रांस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से स्नातक प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन होगा. इस लेकर जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी और कोल्हान विश्वविद्यालय में आवेदन आरंभ हो गया है. कोल्हान विश्वविद्यालय भी अब सीयूईटी के डेशबोर्ड से जुड़ गया है. इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया आरंभ हो गयी है. दोनों ही विश्वविद्यालयों में आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च है. इसे भी पढ़ें : प्रवासी">https://lagatar.in/attack-on-migrant-laborers-a-four-member-team-from-bihar-will-go-to-tamil-nadu-today-for-investigation/">प्रवासी

मजदूरों पर हमला मामला : बिहार से चार सदस्यीय टीम जांच के लिए आज जायेगी तमिलनाडु

प्लस टू के विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन

सीयूईटी के तहत देश भर के किसी भी विश्वविद्यालय अथवा कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन किया जा सकता है. वे सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे, जो इस वर्ष इंटरमीडिएट अथवा प्लस टू की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद अथवा एडमिशन के समय उन्हें अपना मार्कशीट व अन्य प्रमाण पत्र संबंधित विश्वविद्यालय या कॉलेज में प्रस्तुत करना होगा. इसे भी पढ़ें : स्मृति">https://lagatar.in/bill-gates-made-khichdi-with-smriti-irani-video-viral/">स्मृति

ईरानी के साथ बिल गेट्स ने बनाई खिचड़ी, वीडियो वायरल

मिलेगा रैंक कार्ड

सीयूईटी की परीक्षा अखिल भारतीय स्तर पर होगी. इस परीक्षा में शामिल होनेवाले विद्यार्थियों को सीयूईटी में उनके प्रदर्शन के आधार पर रैंक कार्ड प्रदान किया जायेगा. उसके अनुसार ही वे किसी कॉलेज का चयन कर सकेंगे. बताया जाता है कि रैंक कार्ड मिलने के बाद काउंसेलिंग की प्रक्रिया से विद्यार्थियों को गुजरना पड़ सकता है. इस तरह माना जा रहा है कि जेईई मेन जैसी परीक्षा की ही तरह सीयूईटी का भी आयोजन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : CJI">https://lagatar.in/cji-chandrachud-said-fake-news-spreads-fast-on-social-media-truth-becomes-victim/">CJI

चंद्रचूड़ ने कहा, सोशल मीडिया पर फेक न्यूज तेजी से फैलता है, सच्चाई विक्टिम बन जाती है…

बढ़ सकती है आवेदन तिथि

सीयूईटी के तहत आवेदन के लिए फिलहाल 12 मार्च अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है. लेकिन माना जा रहा है कि इसकी तिथि बढ़ायी जा सकती है. क्योंकि पिछले शुक्रवार की रात ही कोल्हान विश्वविद्यालय सीयूईटी के डैश बोर्ड से जुड़ा है. इसलिए इतने कम समय में सभी विद्यार्थियों की आवेदन प्रक्रिया पूरी होना संभव नहीं हैं. ऐसे में आवेदन की तिथि बढ़ भी सकती है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/adityapur-even-after-subsidy-and-special-exemption-22-plots-and-90-flatted-factories-of-emc-cluster-are-vacant/">राहुल

ने कैम्ब्रिज में चीन की तारीफ की, भाजपा हुई हमलावर, कहा, विदेश में भारत का अपमान करते हैं

ऑनलाइन होगी परीक्षा, छात्रों को परेशानी

सीयूईटी का आयोजन ऑनलाइन किया जायेगा. इससे जमशेदपुर के अलावा कोल्हान के विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. वजह यह है कि जमशेदपुर के अलावा कोल्हान के किसी भी हिस्से में ऑनलाइन टेस्ट लेने के लिए कोई संस्थान उपलब्ध नहीं है. जबकि जमशेदपुर में आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज समेत कुछ अन्य संस्थान भी हैं. ऐसे में कोल्हान के सुदूर क्षेत्रों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए जमशेदपुर आना पड़ सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही