Search

 
 
 

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में एंटी क्राइम चेकिंग में कट्टा के साथ धराया

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : सिदगोड़ा पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक शुभम नायडू टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को मनीफीट मछुआ बस्ती का रहने वाला है. वह अभियान के दौरान पुलिस को देखकर बाइक घुमाकर भागने की फिराक में था. इस बीच ही पुलिस को आशंका होने पर उसे खदेड़कर घर-दबोचा गया. इस दौरान ही तलाशी के क्रम में उसके पास से पुलिस ने एक कट्टा और दो मोबाइल फोन बरामद किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-bike-used-in-bank-of-india-robbery-recovered-in-unclaimed-condition/">जमशेदपुर:

बैंक ऑफ इंडिया डकैती कांड में प्रयुक्त बाइक लावारिस हालत में बरामद

न्यू बाराद्वारी पार्क के पास की है घटना

सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार का कहना है कि सिदगोड़ा पुलिस की ओर से न्यू बाराद्वारी पार्क के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान आरोपी युवक बिना नंबर की बाइक के साथ ही आ रहा था. इस बीच पुलिस पर नजर पड़ते ही उसने अपनी बाइक को घुमा लिया था.

पुलिस को गुमराह कर रहा आरोपी

शुभम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह कट्टा के बारे में कुछ भी बता नहीं रहा है. वह सिर्फ पुलिस को गुमराह ही कर रहा था. पुलिस का कहना है कि वह पहली बार पुलिस की गिरफ्त में आया है. इसके पहले भी उसका किसी तरह का आपराधिक इतिहास नहीं रहा है.

अभियान में ये थे शामिल

सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार, एसआइ जयराज सोनी, विकास कुमार, विरेंद्र कुमार, नितेश कुमार ठाकुर, विपिन कुमार, एएसआइ टुनटुन सिंह, गजेंद्र भगत, हवलदार मनोज कुमार सिंह, आरक्षी धर्मेंद्र सिंह, सुनिल कुमार पांडेय आदि शामिल थे. आरोपी  के खिलाफ सिदगोड़ा पुलिस ने आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-9-arrested-of-chain-snatching-gang-also-arrested-sonar-of-parsudih/">जमशेदपुर:

चेन छिनतई गिरोह के 9 गिरफ्तार, परसुडीह से सोनार को भी दबोचा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही