Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आशीष डे हत्याकांड और सेवानिवृत जज पर फायरिंग मामला, कोर्ट में तत्कालीन थाना प्रभारी ने अखिलेश को पहचाना

Jamshedpur (Rohit Kumar) : शहर के चर्चित आशीष डे हत्याकांड और पूर्व जज आरपी रवि पर फायरिंग मामले में मंगलवार को एडीजे 4 राजेंद्र कुमार सिन्हा के कोर्ट में गवाही हुई. इस दौरान जामताड़ा डीएसपी जगदीश प्रसाद (तत्कालीन साकची थाना प्रभारी) की गवाही हुई. दोनों मामलों के आरोपी अखिलेश सिंह की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई. अखिलेश सिंह फिलहाल दुमका जेल में बंद है. डीएसपी जगदीश प्रसाद ने गवाही के दौरान अखिलेश सिंह की पहचान की. गवाही में अखिलेश सिंह की ओर से बहस कर रहे अधिवक्ता विद्या सिंह और प्रकाश झा ने आशीष डे हत्याकांड में क्रॉस एग्जामिनेशन किया जबकि जज आरपी रवि पर फायरिंग मामले में क्रॉस एग्जामिनेशन नहीं हो पाई. बुधवार को इस मामले में क्रॉस एग्जामिनेशन किया जाएगा. अधिवक्ता विद्या सिंह ने बताया कि मामले में जगदीश प्रसाद की गवाही हुई. जज पर फायरिंग मामले में बुधवार को क्रॉस एग्जामिनेशन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-west-bokaro-divisions-power-plant-gets-national-award/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के पावर प्लांट को मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार

वर्ष 2007 में आशीष डे की हुई थी हत्या

2 नवंबर 2007 को श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे की साकची आम बागान के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. तापस पाल की शिकायत पर साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस मामले में अमलेश सिंह, विनोद सिंह और पप्पू डान समेत अन्य को अदालत ने उम्रकेद की सजा सुनाई थी. जबकि मामले में अमलेश सिंह और विनोद सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी. वहीं विक्रम शर्मा को कोर्ट ने बरी कर दिया था. दुसरा मामला 20 मार्च 2008 का है. बाइक सवार अपराधियों ने सेवानिवृत जज आरपी रवि पर आबकारी विभाग के कार्यालय के पास फायरिंग कर दी थी. इस घटना में आरपी रवि घायल हो गए थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही