Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आशीष जायसवाल की रिमांड अवधि खत्म, निशानदेही पर पिस्टल बरामद

jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गाढ़ाबासा में पुलिस ने पांच मार्च को छापेमारी कर विकास जायसवाल और प्रभुनाथ जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चार हथियार और गोलियां बरामद की थी. इस मामले में आशीष जायसवाल फरार चल रहा था. पुलिस आशीष की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. गुरुवार को ही आशीष ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. इधर पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया था. रिमांड पर पूछताछ के दौरान आशीष की निशानदेही में पुलिस ने एक और पिस्टल और गोली बरामद की है. रविवार को आशीष की रिमांड अवधि खत्म हो रही है. पुलिस उसे वापस जेल भेजने की तैयारी कर रही है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-janata-darbar-will-be-held-on-may-15-at-shankosai-khadiyabasti-community-hall/">जमशेदपुर

: शंकोसाई, खड़ियाबस्ती कम्यूनिटी हॉल में 15 मई को लगेगा जनता दरबार

ये था मामला 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोलमुरी के गाढ़ाबासा में कन्हैया सिंह के सहयोगी मौजूद है. सूचना पाकर तत्कालीन एएसपी सिटी शुभांशु जैन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. पुलिस ने विकास के घर पर छापेमारी की थी. वहां मौजूद आशीष पुलिस को देख फरार हो गया. जबकि विकास और प्रभुनाथ जायसवाल ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी की थी. इसे भी पढ़ें :कर्नाटक">https://lagatar.in/kapil-sibals-advice-to-congress-on-winning-karnataka-win-peoples-hearts-for-next-five-years/">कर्नाटक

जीतने पर कपिल सिब्बल की कांग्रेस को सलाह, अगले पांच साल तक लोगों के दिल जीतें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही