Search

 
 
 

Jamshedpur: आशुतोष राय ने किया  कर्तव्य पांडेय का आठवां भक्तिगीत ‘निमिया पर झुलुया’ लांच

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि विवेक पांडेय के पुत्र कर्तव्य पांडेय का नया भक्ति गीत ‘निमिया पर झुलुया’ गुरुवार को लांच किया गया.
 
‘निमिया पर झुलुया’ भक्ति गीत का पोस्टर लांच करते स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय व अन्य.

Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि विवेक पांडेय के पुत्र कर्तव्य पांडेय का नया भक्ति गीत ‘निमिया पर झुलुया’ गुरुवार को लांच किया गया. यह लांचिंग वरिष्ठ जदयू नेता और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय ने की. इस गीत का पोस्टर भी लांच किया गया. यह कर्तव्य पांडेय द्वारा गाया गया आठवां गीत था. इसमें उनका साथ गायिका खुशी कक्कड़ ने भी दिया है. यह युगल भक्ति गीत है. 

बेहद कम संसाधन में शानदार उपलब्धियां: आशुतोष

इस मौके पर स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय ने कहा कि हम लोगों के बीच से 13 साल के कर्तव्य पांडेय निकले हैं और भोजपुरी लोकगीत-भक्तिगीत में अपना मुकाम बना रहे हैं, यह वास्तव में गर्व की बात है. इन्होंने बेहद कम संसाधन में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं. 13 साल की उम्र में ही भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह की इन पर कृपा हो गई है. हमलोग यही चाहेंगे कि वह यूं ही अपनी कृपा कर्तव्य पांडेय पर बनाए रखें. कर्तव्य ने आठ गीत अब तक गाये हैं. आज ही आठवें गीत की लांचिंग हुई है. संगीत के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है. आज की तारीख में भोजपुरी इंडस्ट्री चरम सीमा पर है. हम लोग तो यही दुआ करेंगे कि आने वाले वक्त में कर्तव्य पांडेय सफलता की ऊंचाईयों को छुएं. 

फिल्म रुद्र शिवाय में भी अभिनय कर रहे कर्तव्य पांडेय

गौरतलब है कि कर्तव्य पांडेय अभी एक फिल्म में अभिनय भी कर रहे हैं. फिल्म का नाम है रुद्र शिवाय. इस फिल्म में वह मुख्य कलाकार के बचपन का किरदार निभा रहे हैं. वह विवेकानंद इंग्लिश हाईस्कूल में कक्षा सात के छात्र हैं. वह रोजाना दो घंटे रियाज करते हैं. उनके परिजन भी उनकी हरसंभव सहायता करते हैं. इस मौके पर संतोष भगत, सुनील सिंह, राघवेंद्र सिंह, पप्पू सिंह सूर्यवंशी, विवेक पांडेय, हरेराम सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, अमृता मिश्रा, मुकुल मिश्रा और तारक मुखर्जी, आदित्य मुखर्जी, रिक्की केशरी, अरुण पुराणिक आदि मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही