Search

जमशेदपुर: एटीएम कार्ड बदलने वाला जुगसलाई अशोका होटल से गिरफ्तार

Jamshedpur : साकची थाना क्षेत्र के वीटू मॉल के पास एक वृद्ध का एटीएम कार्ड बदलकर उसके माध्यम से ऑनलाइन सोने की चेन खरीदारी करने के आरोपी को साकची पुलिस ने जुगसलाई अशोक होटल से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से सोने की चेन और 65 पीस एटीएम कार्ड भी बरामद किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एक मामला दर्ज करके शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-five-arrested-for-sumo-theft-from-telco-gunjan-has-also-been-jailed-for-murder-kidnapping/">जमशेदपुर:

टेल्को से सूमो चोरी में पांच गिरफ्तार, गुंजन हत्या-अपहरण में भी गया है जेल

पुलिस ने इसे किया है गिरफ्तार

दोनों आरोपियों में मुंबई ठाणे के रहने वाले गयासुद्दीन मलिक और मुंबई सतोषनगर ठाणे का रहने वाला मोहम्मद जावेद उर्फ मोहम्मद आरिफ पटनी शामिल है. दोनों 24 मई को जुगसलाई के अशोका होटल में पहुंचे थे और कमरा बुक कराया था. 26 मई को वे होटल से चेकआउट करवा रहे थे, तभी साकची थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने दल-बल के साथ दोनों को खदेड़कर दबोच लिया. [caption id="attachment_318819" align="aligncenter" width="435"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/bb-300x200.jpg"

alt="" width="435" height="290" /> गिरफ्तार मो. जावेद उर्फ पटनी.[/caption]

स्टेट बैंक एटीएम से गये थे रुपये की निकासी करने

साकची पुलिस का कहना है कि बारीडीह के रहने वाले वादी ओम प्रभाकर 25 मई को साकची के स्टेट बैंक एटीएम से रुपये की निकासी करने के लिये गये हुये थे. इस बीच दो लड़कों को एसबीआई का आई कार्ड गले में लगाये हुये देखा गया. इस बीच दोनों ने कहा कि अंकल एटीएम कार्ड की मशीन टाइट हो गयी है. लाइये रुपये निकाल देते हैं. इसके बाद एटीएम कार्ड अपने हाथ में ले लिया.

दूसरा एटीएम थमा दिया

इस बीच दोनों बदमाशों ने ओम प्रभाकर का एटीएम कार्ड ले लिया और उसी कलर का दूसरा एटीएम उन्हें थमा दिया. इसके बाद वे अपने घर की तरफ चले गये. 25 मई को दोनों बदमाशों ने चंद्रा ज्वेलर्स से सोने की चेन की खरीदारी की. इसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लग गयी है. पुलिस का कहना है कि जब होटल में छापेमारी की जा रही थी, तब आरोपी चेकआउट करवा रहे थे. इस बीच पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे. पुलिस ने 500 मीटर तक दोनों को खदेड़कर धर-दबोचा. पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे पहले भी ठाणे से एक बार जेल जा चुके हैं. पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास जानने के लिये कोर्ट से रिमांड पर लेने की भी योजना बना रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/lagatar-jamshedpur-fake-tea-leaves-of-tata-premium-gold-recovered-from-kadma-mumbai-vigilance-team-raided/">जमशेदपुर:

कदमा से टाटा प्रीमियम गोल्ड की नकली चायपत्ती बरामद, मुंबई विजिलेंस टीम ने की छापेमारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//