Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : एटीएम गार्ड्स ने लगाया WWSO कंपनी पर शोषण का आरोप, सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को लिखे एक ज्ञापन में इन एटीएम गार्ड्स ने आरोप लगाया है कि WWSO कंपनी इनका जबरदस्त शोषण कर रही है. सरकार ने एटीएम गार्ड्स को 783 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करने का नियम बना रखा है, लेकिन कंपनी इन्हें 504 रुपये के हिसाब से ही भुगतान कर रही है.
Advertisement
Advertisement
आशुतोष राय को ज्ञापन सौंपते एटीएम गार्ड्स.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur : WWSO कंपनी के एटीएम गार्ड्स ने WWSO, एएलसी (चाईबासा) और आरबीओ (जमशेदपुर) पर शोषण करने का आरोप लगाया है. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को लिखे एक ज्ञापन में इन एटीएम गार्ड्स ने आरोप लगाया है कि WWSO कंपनी इनका जबरदस्त शोषण कर रही है. सरकार ने एटीएम गार्ड्स को 783 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करने का नियम बना रखा है, लेकिन कंपनी इन्हें 504 रुपये के हिसाब से ही भुगतान कर रही है. इस ज्ञापन में 34 लोगों के दस्तखत हैं. सरयू राय के अनुपस्थित रहने पर वरीय जदयू नेता आशुतोष राय ने ज्ञापन स्वीकार किया.

महीना पूरा होने के 20-25 दिनों के बाद मिलता है वेतन

इन लोगों का आरोप है कि सरकारी नियमानुसार हर माह की सात तारीख को वेतन मिल जाना चाहिए, लेकिन इन लोगों को महीना पूरा होने के 20-25 दिनों के बाद वेतन मिलता है. इन लोगों ने आरोप लगाया है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और WWSO के बीच अब बिना टेंडर के ही एग्रीमेंट हो गया, जो कि अवैध है. पहले यह एग्रीमेंट 2022 से 2025 जनवरी माह तक था. एसबीआई ने बिना किसी टेंडर के WWSO को 2025 से 2026 तक एग्रीमेंट रिन्यूअल कर दिया. इस संबंध में वरीय जदयू नेता आशुतोष राय ने कहा कि एसबीआई के आला अफसरों को देखना चाहिए कि WWSO अपने अधीनस्थों को प्रताड़ित न करे. इससे बैंक और WWSO की बदनामी हो रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही