Search

 
 
 

जमशेदपुर : रंगदारी नहीं देने पर किया हमला

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : परसुडीह थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा शिव मंदिर के पास के रहने वाले धनेश्वर कुमार सिंह से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गयी. रंगदारी की रकम नहीं देने पर राहरगोड़ा पीला टोला का रहने वाला कैलाश ने उसपर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया. इसके बाद धनेश्वर के गले से सोने की चेन और 3000 रुपये की छिनतई कर ली. जाते-जाते कैलाश ने कहा कि थाने में शिकायत करने के बाद भी उसपर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ेगा. सबकुछ मेरे हाथ में है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-100-trains-canceled-due-to-ni-work-between-raigarh-jharsuguda/">जमशेदपुर

: रायगढ़-झारसुगड़ा के बीच एनआइ वर्क से 100 ट्रेनों को किया गया रद्द

कई दिनों से मांग रहा था रंगदारी

भुक्तभोगी धनेश्वर का कहना है कि कैलाश उससे पिछले कई दिनों से रंगदारी की मांग कर रहा था. घटना के दिन 16 सितंबर की शाम 6.10 बजे वह  घर के निकट ही शिव मंदिर के पास बैठा हुआ था. इस बीच ही कैलाश आया और 50 हजार रुपये रंगदारी के रूप में मांगा. रकम नहीं मिलने पर कैलाश ने धमकी दी और वहां से चला गया था. थोड़ी देर बाद वह फिर से वहां आ धमका और उसपर जानलेवा हमला कर दिया. गाली-गलौज भी की. घटना के बाद धनेश्वर ने इसकी लिखित शिकायत परसुडीह थाने में जाकर की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-train-jammed-at-khemashuli-station-for-the-third-day-passengers-suffering-due-to-cancellation-of-trains/">जमशेदपुर

: खेमाशुली स्टेशन पर तीसरे दिन भी रेल चक्का जाम, ट्रेनें रद्द होने से यात्री बेहाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही