Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची शिव मंदिर में सजा बाबा श्याम का दरबार, भजनों से भावविभोर हुए भक्त

Jamshedpur (Sunil Pandey) : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्याम भटली परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट टाटानगर की ओर से साकची शिव मंदिर में 125 वां मासिक श्याम कीर्त्तन महोत्सव आयोजित किया गया. महोत्सव का मुख्य आकर्षण श्याम बाबा का भव्य दरबार, छप्पन भोग, अखंड ज्योत था. भक्तों ने श्याम बाबा का दर्शन कर आशिर्वाद लिया. श्री खाटू श्याम जी की महाआरती के उपरांत उपस्थित भक्तों के बीच छप्पन भोग प्रसाद के तौर पर वितरित किया गया. इससे पहले पूजारी रामजी पारिक ने पूजा करायी तथा भक्तों को रक्षा सूत्र बांधा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-birsa-army-opposes-the-examination-of-tata-steel-apprentice-in-other-states/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील अप्रेंटिस की परीक्षा दुसरे राज्यों में कराए जाने का बिरसा सेना ने किया विरोध

गणेश वंदना से कीर्तन हुआ शुरु

गणेश वंदना से भजन कार्यक्रम शुरूआत हुई. हरजीत सिंह हीरा, रूबी रवीन्द्र, बंटी चांगिल आदि कलाकारों ने शरण तुम्हारी जो मिल गयी हैं सांवरे..., नीला मनै श्याम से मिला दें..., ऐसी मस्ती कहां मिलेगी...,  श्याम धणी को आयो रे बुलावा...., लाखों पापी तार दिये सुनते हैं सरकार..., मोर छड़ी लहरायी रे रशिया ओ..., चल खाटू के धाम पता नहीं क्या तुझे मिल जाए...., मेरा सांवरिया बड़ा दिलदार निकला... आदि भजनों से श्याम भक्तों को भावविभोर कर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-marwari-yuva-manch-organized-sawamani-at-sri-tatanagar-gaushala/">जमशेदपुर

: श्री टाटानगर गौशाला में मारवाड़ी युवा मंच ने सवामणी का किया आयोजन

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष राजेश पसारी, उमेश शाह, सुरेश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, बबलु अग्रवाल, ललित डांगा, संदीप बजाज, महेश सिंघानिया, प्रवीण भालोटिया, मोहित शाह, कमल सिंघल, अनील चौधरी, बजरंग अ्रग्रवाल, विष्णु धानुका, हैप्पी धानुका, पप्पू बंसल, तुषार जिंदल आदि का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mangos-gabbar-was-murdered-for-ten-lakhs/">जमशेदपुर

: दस लाख के लिये की गयी थी मानगो के गब्बर की हत्या
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही