Search

 
 
 

जमशेदपुर : दो वर्षों से बंद वृद्धा पेंशन के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहे बाबूराम गोप

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पोटका प्रखंड के कुलडीहा पंचायत के दुड़कू निवासी बाबूराम गोप का वृद्धावस्था पेंशन विगत दो वर्षों से बंद है. पेंशन नहीं मिलने से उनकी माली हालत काफी खराब हो गई है. पेंशन का भुगतान पाने के लिए वे लगातार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है. बाबुराम गोप के पेंशन की स्वीकृति वर्ष 2014 में मिली, तब से उन्हें नियमित रूप से पेंशन का भुगतान हो रहा था. लेकिन दो वर्षों से अचानक खाते में पैसा आना बंद हो गया, जिसके बाद से वे कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-somewhere-grandeur-somewhere-spacious-and-somewhere-the-fair-will-attract-the-devotees-of-maa-durga/">जमशेदपुर

: कहीं भव्यता, कहीं विशालता तो कहीं मेला करेगा मां दुर्गा के भक्तों को आक​​र्षित

डीसी के नीजी सहायक को दी जानकारी

इसकी जानकारी पूर्व पार्षद करूणामय मंडल को होने के बाद उन्होंने उपायुक्त के नीजी सहायक से संपर्क स्थापित कर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया. उन्हें बताया गया कि गरीब वृद्ध बाबुराम गोप को लगभग दो वर्षों से पेंशन नहीं मिल रहा है. इसके कारण उसकी माली हालत काफी खराब हो चुकी है. इस दौरान डीसी के नीजी सहायक को स्वीकृति प्रमाण पत्र के साथ उनकी माली हालत से जुड़ी लाइव वीडियो भी दिखाई गई. वहीं, नीजी सहायक ने विसंगतियों को दूर कर जल्द पेंशन भुगतान शुरू कराने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-the-street-light-installed-on-the-main-square-from-the-mla-fund-has-been-damaged-for-several-months/">जगन्नाथपुर

: मुख्य चौक पर विधायक निधि से लगा स्ट्रीट लाइट कई महीनों से खराब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही