Search

 
 
 

जमशेदपुर : बारीनगर मोहर्रम कमेटी ने मनाया ख्वाज़ा मोइनुद्दीन चिश्ती का उर्स शरीफ

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के टेल्को स्थित बारीनगर साबरी चौक पर बारीनगर मोहर्रम कमेटी की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी ख्वाज़ा मोइनुद्दीन चिश्ती का उर्स शरीफ मनाया गया. इस अवसर पर अलम शरीफ, गागर शरीफ, लंगर शरीफ का आयोजन किया गया. मौलाना अश्रफुल्लाह फ़ैज़ी ने मिलाद शरीफ पढ़ाया. लोगों ने लंगर का आनंद उठाया और आस पास के घरों में लंगर बांटा गया. फ़िरोज़ फिरदौसी कव्वाल ने कव्वाली गाकर लोगों का मनोरंजन किया. इसे भी पढ़ें : आदिवासी">https://lagatar.in/tribal-leaders-warning-if-chief-minister-hemant-is-touched-he-will-set-jharkhand-on-fire/">आदिवासी

नेताओं की चेतावनी – मुख्यमंत्री हेमंत को छुआ भी तो झारखंड में आग लगा देंगे
कार्यक्रम का संचालन खलीफा सह उप मुखिया आलमताज़ ने किया. कार्यक्रम के आयोजन में जुम्मन, मो आज़ाद, छोटे, मो तनवीर आलम, सैयद, आमिर हसन, इमामुल, मो फ़िरोज़, रहमान समेत अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही. इस अवसर पर अधिवक्ता गुड्डू हैदर, जेएमएम नेता मो सरफ़राज़ सरकार व सोनू खान, आजसू के मो शकील अहमद, मो रफीक, मुखिया छोटा टुडू समेत कई आम व खास लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही