Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में विश्व कविता दिवस पर बैतबाज़ी आयोजित, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए इंजमाम अजीज पुरस्कृत

Jamshedpur (Anand Mishra) : करीम सिटी कॉलेज के सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर (स्पार्क ) द्वारा मंगलवार को विश्व कविता दिवस के अवसर पर बैतबाज़ी का आयोजन किया. बैतबाजी मुख्य रूप से मौखिक खेल है और उर्दू गजल के शेरों की एक रोचक प्रतियोगिता है. इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में शहर के प्रतिष्ठित शायर अनवर अदीब एवं उर्दू साहित्य के जानकार व कबीर मेमोरियल कॉलेज स्कूल के प्रधानाध्यापक रिजवान औरंगाबादी उपस्थित रहे. साथ ही स्पार्क के संयोजक डॉ एसएम याहिया इब्राहिम, गणित विभाग के प्रमुख मोहम्मद मोइज़ अशरफ, हिंदी विभाग की शिक्षिका डॉ संध्या सिन्हा, इतिहास विभाग की शिक्षिका डॉ. तस्नीम कौसर ,उर्दू विभाग के पूर्व शिक्षक डॉ अहमद बद्र आदि उपस्थित रहे. से भी पढ़ें : बुधवार">https://lagatar.in/vasantik-navratri-from-wednesday-maa-durga-will-come-on-boat-will-travel-on-elephant/">बुधवार

से वासंतिक नवरात्र, नौका पर आएंगी मां दुर्गा, हाथी पर होगा गमन
बैतबाज़ी प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने भाग लिया एवं इसे 3 राउंड में विभाजित किया गया. प्रत्येक टीम से दो प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए. इसके बाद बैतबाज़ी प्रतियोगिता में शेर-ओ-शायरी का सिलसिला प्रारंभ हुआ. प्रथम राउंड में 6 में अधिकतम अंक पाने वाली 5 टीमें दूसरे राउंड में पहुंचीं एवं दूसरे राउंड में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली 3 टीमें अंतिम राउंड के लिए चुनी गयीं. तीनों राउंड में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम इकबाल ने प्रथम स्थान एवं टीम फिराक ने द्वितीय स्थान हासिल किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-day-and-women-empowerment-program-organized-in-graduate-college-2/">जमशेदपुर

: ग्रेजुएट कॉलेज में महिला दिवस एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित
बैतबाजी में विजेता टीम इकबाल के प्रतिभागी असिया अंसारिया एवं इंजमाम अजीज को प्रथम पुरस्कार एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम फिजाक के प्रतिभागी हारून सदफ एवं नफिया को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. सबसे श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी के रूप में इंजमाम अजीज को पुरस्कृत किया गया. बैतबाज़ी का संचालन उर्दू विभाग के शिक्षक गौहर अजीज ने किया एवं अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन स्पार्क के संयोजक डॉ एस एम याहिया इब्राहीम ने किया एवं आने वाले दिनों में कला, साहित्य एवं संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन करने का वादा भी किया. इस प्रकार स्पार्क द्वारा आयोजित बैतबाज़ी का सफल रूप से समापन हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही