Search

 
 
 

जमशेदपुर : आवाज देने पर नहीं रूकने पर पीटा

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : पोटका थाना क्षेत्र के छोटा बांदुआ निवासी छोटराय हांसदा ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने का एक मामला थाने में दर्ज कराया है. छोटराय का कहना है कि उनके साथ गांव के ही मोसोराम मुर्मू, रघुनाथ मुर्मू, दासमत बास्के, शंकर मुर्मू व अन्य ने मारपीट की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-salkhan-wrote-a-letter-to-the-president-on-the-violation-of-law-in-the-name-of-tribal-self-government-system-in-ghatshila/">जमशेदपुर

: घाटशिला में आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के नाम पर कानून का उलंघन पर सालखन ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

लक्खी पूजा से लौट रहे थे घर

छोटराय हांसदा का कहना है कि वे शनिवार की रात 8 बजे लक्खी पूजा देखने के लिये गये हुये थे. वहीं से वे अपने भतिजा के साथ घर की तरफ लौट रहे थे. इस बीच गांव में ही आरोपियों ने उन्हें आवाज देकर रोकने का प्रयास किया. छोटराय जब नहीं रूके तब आरोपियों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया और जमीन पर पटक कर मारपीट की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-victim-of-the-accident-died-in-the-morning-walk/">जमशेदपुर

: मॉनिंग वॉक में हादसे का शिकार ने दम तोड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही