Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सोनारी में दोस्त से बकाया रुपये मांगने पर पीटा, मामला दर्ज

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के कुंजनगर महानंदा अपार्टमेंट के रहने वाले सनी कुमार साह ने अपने दोस्त के खिलाफ बकाया रुपये मांगने पर मारपीट करने और मोबाइल फोन पटककर तोड़ देने का आरोप लगाकर थाने में मामला दर्ज कराया है. घटना में आरोपी सोनारी थाना क्षेत्र के खुंटाडीह के रहने वाले सुमित कुमार और सुमित कुमार उर्फ पाकुड़ को बनाया गया है. मामला थाने तक पहुंचते ही सोनारी पुलिस ने जांच शुरू की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gangster-akhilesh-singh-acquitted-in-demanding-extortion-from-transporter-in-burmines/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में ट्रांसपोर्टर से रंगदारी मांगने में गैंगस्टर अखिलेश सिंह बरी

आरोपियों ने घर पर आकर ही की मारपीट

घटना के बारे में बताया गया कि 25 मार्च को दिन के 2 बजे दोनों आरोपी सनी साह के घर पर ही पहुंचे हुये थे. इस बीच सनी ने रुपये की मांग की. रुपये की बात सुनते ही दोनों आरोपियों ने पहले तो गाली-गलौज करनी शुरू की उसके बाद मारपीट की. इस बीच मोबाइल की छिनतई कर ली और पटककर तोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-threatening-to-kill-by-sending-message-on-whatsapp-in-govindpur/">जमशेदपुर

: गोविंदपुर में वाट्सएप पर मैसेज भेजकर दी जान से मारने की धमकी
[wpdiscuz-feedback id="hrlucgg9rd" question="Please leave a feedback on this" opened="0"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही