Search

 
 
 

जमशेदपुर : बेस्ट रोप इन ब्वॉय सत्यम व गौरव और बेस्ट रोप इन गर्ल सिया व तनीषा

 
- एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में नवनामांकित विद्यार्थियों का 15 दिवसीय `रोप इन` कार्यक्रम -संपन्न
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर को गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान के सभागार में शुक्रवार को संस्थान के नए बैच के छात्रों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र समारोहपूर्वक व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ. समारोह में दलीय बद्धता एवं समय प्रतिबद्धता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए योग एवं समूह पीटी का प्रदर्शन देखने रहा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रेसिडेंट संजीव कुमार चौधरी, अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के संजय सिंह, एनटीटीएफ की प्राचार्य प्रीता जॉन एवं उप प्राचार्य रमेश राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. उद्घाटन भाषण करते हुए संस्था के उप प्राचार्य रमेश राय ने इस प्रशिक्षण की उपलब्धियों से उपस्थित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को अवगत कराया.
इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/manipur-investigation-of-seven-cases-handed-over-to-cbi-three-cases-to-be-investigated-by-nia-sc-allows-trial-outside-the-state/">मणिपुर

: सात केसों की जांच CBI के हवाले, तीन मामलों की जांच NIA करेगी, SC राज्य से बाहर ट्रायल चलाने की अनुमति दे
टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रेसिडेंट संजीव कुमार चौधरी ने लीडरशिप, टीम बिल्डिंग और मेमोरी तकनीक से प्रशिक्षणर्थियों को अवगत कराया. टाटा वर्कर्स यूनियन संजय सिंह ने अनुशासन की प्रतिबध्दता एवं तकनीकी शिक्षा की अनिवार्यता बतायी. कार्यक्रम में अतिथियों ने अपनी बातों से बच्चो को प्रोत्साहित किया. इस सत्र के दौरान बेस्ट `रोप इन बॉय` सत्यम और गौरव तथा बेस्ट `रोप इन गर्ल` सिया दास और तनीषा प्रधान को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी के पुरस्कार से नवाजा गया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/amshedpur-in-the-first-counseling-even-half-of-the-b-ed-seats-were-not-filled-in-many-colleges/">जमशेदपुर

: पहली काउंसेलिंग में कई कॉलेजों में बीएड की आधी सीटें भी नहीं भरीं
इस पूरे सत्र के दौरान शारीरिक प्रशिक्षण-योग,समय प्रबंधन,विभिन्न रचनात्मकता के साथ-साथ टीम बिल्डिंग एवं मेमोरी तकनीकी से प्रशिक्षणार्थियों को उपलब्ध कराया गया. डायरी लेखन में अनमोल और इशिका ने बाजी मारी,वोही मेहंदी में निकिता सोरेन और फेस पेंटिंग में युवराज सिंह विजेता घोषित हुए. बच्चों ने अपनी सृजनात्मकता एवं रचना शैली का अतुल्य उदाहरण प्रस्तुत किया. याददाश्त को कैसे बढ़ाया जाए इस पर बच्चों ने मेमोरी तकनीकी का अमित उदाहरण प्रस्तुत किया.
इसे भी पढ़ें : जल">https://lagatar.in/center-gave-10865-crores-for-jal-jeevan-mission-only-3065-crores-spent-in-jharkhand/">जल

जीवन मिशन के लिए केंद्र ने दिए थे 10865 करोड़, झारखंड में खर्च हुए सिर्फ 3065 करोड़
एकेडमिक्स के साथ-साथ खेलों में भी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया जिसमे म्यूजिकल चेयर में सुमित, अरविंद रोहन, नंदिनी ने बाजी मारी. प्रतीक अग्रवाल एवं दिव्यकांता मोहंती ने न्यूमेरिकल एनालिसिस में उत्तीर्ण हो सबका ध्यान आकर्षित किया. कार्यक्रम की सफलता पर उप प्राचार्य रमेश राय ने सभी शिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में संस्थान की शिल्पा गुप्ता, श्रुति, रेखा मिश्रा, निरंजन कुमार, मनीषा कुमारी, नकुल कुमार, अजीत कुमार, पंकज कुमार गुप्ता, हरीश कुमार, हीरेश, अनिल जवाली ,मंजुला, प्रीति, दीपक, अनिल जावली समेत अन्य की सराहनीय भूमिका रही.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही