Search

 
 
 

जमशेदपुर : भुइयांडीह नीतिबाग कॉलोनी में भागवत कथा 16 से 22 फरवरी तक

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री हरि गोबिन्द सेवा समिति द्वारा भुइयांडीह स्लैग रोड स्थित नीतिबाग कॉलोनी में सात दिवसीय भागवत ज्ञान सप्ताह कथा का आयोजन किया जायेगा. उक्त कार्यक्रम 16 से 22 फरवरी तक आयोजित होगा. इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर समिति की एक बुधवार को बैठक नंदजी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. उन्होंने बताया कि कथावाचक आचार्य बालव्यास पंडित विवेक महाराज (चित्रकुट) कथा का प्रसंग करने के लिए शहर पधार रहे हैं. भागवत कथा रोजाना दोपहर 3 बजेे से संध्या 7 बजे तक होगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-fighting-in-the-hostel-of-tata-college-outsiders-entered-the-hostel-and-attacked-dozens-injured/">चाईबासा

: टाटा कॉलेज के हॉस्टल में मारपीट, बाहरी लोगों ने हॉस्टल घुसकर किया हमला, दर्जनों घायल

कार्यक्रम की तिथि में हुआ बदलाव

बैठक में श्रीराम सरोज ने बताया कि पहले यह कथा का कार्यक्रम 01 से 07 फरवरी तक होना था, लेकिन किसी कारणवश तिथि में बदलाव किया गया हैं. उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होने का अनुरोध किया हैं. बैठक में प्रमुख रूप से हरिओम सरोज, विक्रम ठाकुर, रवि सिंह, श्रीराम सरोज, रामेश्वर सिंह, परसुराम पोद्दार, विकास शर्मा, दिलीप सिंह, एके श्रीवास्तव, शांति तिवारी, संजय सिंह, अल्पना मुखर्जी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही