Jamshedpur (Anand Mishra) : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर सोमवार को मानगो डिमनास्थित सुभाष मैदान से आरम्भ होने वाली हिंदू नव वर्ष यात्रा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. यात्रा के उद्गम से लेकर साकची के आम बागान मैदान तक क्षेत्र भगवामय हो चुका है. यात्रा कल दोपहर 3 बजे आरम्भ होगी. यह जानकारी हिंदू नववर्ष यात्रा के अध्यक्ष राम बाबू तिवारी ने दी. वह यहां एक होटल में संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे. उन्होंने बताया कि नव वर्ष यात्रा डिमना का सुभाष मैदान भगवा स्नान के लिए सजधज कर तैयार है. हिंदू नव वर्ष पर इस भव्य शोभा यात्रा का हम सभी सनातनी द्वारा बीजारोपण वर्षों पूर्व किया गया था, जो आज शहर में एक विशाल भव्य हिंदू नव वर्ष यात्रा का रूप ले चुकी है. यह अनवरत यह चलती रहेगी. उन्होंने बताया कि कल शहर `भारत का बच्चा बच्चा जय जय श्रीराम बोलेगा... गीत पर झूमेगा. इस गीत की वास्तविक गायिका पूजा गुलहानी एवं लेखक नंदु तमराकर भी शहर आ रहे हैं, जो हिंदू नववर्ष यात्रा में शामिल होंगे. वे यात्रा में उक्त गीत गाते चलेंगे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ncert-books-missing-in-ranchi-children-facing-problems-in-studies/">रांची
में NCERT की किताबें गायब, बच्चों को पढ़ाई में परेशानी राम बाबू तिवारी ने कहा कि भारतीय नव वर्ष समूचे देशवासियों के लिए सांस्कृतिक विरासत है. चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी. भगवान विष्णु का प्रथम अवतार भी इसी दिन हुआ था. इस दिन प्रकृति में नयापन होता है. पेड़-पौधों में फूल मंजर कली इसी समय आने आरंभ होते हैं. हिंदू नव वर्ष सबके लिए गर्व का क्षण है. हम सभी देशवासियों को अपने जीवन संस्कृति की रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए. क्योंकि हमारी जो वर्तमान पीढ़ी है वह अतीत को भुला चुकी है उसे हमारे सनातन धर्म के नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के बारे में जानना चाहिए. चूंकि आज की पीढ़ी हैप्पी न्यू ईयर जानती है, पर उन्हें यह नहीं पता है कि हम सभी सनातन हैं और हम सभी सनातनियों का कैलेंडर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होता है. हम विक्रम संवत को मानते हैं. आज भी हम सब शादी- विवाह, भूमि पूजन, शुभकार्य आदि सनातनी नियमनुसार करते हैं, ऐसे में आज की युवा पीढ़ी के बीच अलख जगाने की जरूरत है. साथ ही उन्होंने शहर के सभी सनातनियों, सामाजिक, व्यापारिक, राजनीतिक एवं अन्य संगठनों से चट्टानी इरादों के साथ इस यात्रा में शामिल होने की अपील की. इसे भी पढ़ें : देवर">https://lagatar.in/sita-soren-is-sister-in-law-at-home-not-in-the-election-field-basant/">देवर
बसंत का भाभी सीता सोरेन पर प्रहारः कहा- झामुमो ने दिया बहुत सम्मान, चुनावी मैदान में रिश्ता नहीं उन्होंने बताया कि आचार संहिता को ध्यान मे रखते हुए प्रशासन द्वारा तय सड़क मार्ग से हिन्दू नव वर्ष यात्रा पूर्व की भांति डिमना एमजीएम मैदान से प्रारंभ होकर डिमना रोड, खुदीराम बॉश चौक मानगो, मानगो पुल, एमजीएम अस्पताल, शीतला मंदिर चौक से सब्जी मंडी रोड, चौधरी बिल्डिंग से साकची मुख्य गोल चक्कर होते हुए फिर बंगाल क्लब होते हुए आम बागान मैदान पहुंचेगी. प्रशासन दिशा-निर्देश के अंतर्गत अनुशासित एवं मर्यादित तरीके से यात्रा निकाली जायेगी एवं यात्रा की शोभा बढ़ाई जायेगी. इस दौरान किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र यहां तक कि एक डंडे तक का प्रदर्शन वर्जित है. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-sent-to-jail-bjp-will-suffer-the-consequences-in-elections-mithilesh/">हेमंत
को भेजा जेल, चुनाव में परिणाम भुगतेगी भाजपा : मिथिलेश हिन्दू नववर्ष यात्रा के संस्थापक मृत्युंजय कुमार ने हिन्दुओं के नये साल का इतिहास बताया. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत तथा संस्थागत तौर पर क्या-क्या कार्य करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज लगभग 523 साल बाद अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा हुई है. इसके मद्देनजर उन्होंने इस बार प्रभु श्री राम के आदर्शों का पालन करते हुए इस भव्य यात्रा में में शामिल होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद तत्कालीन सरकार ने भी धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हजारों वर्ष प्राचीन वैज्ञानिक एवं सटीक कलैंडर की अवहेलना कर शक संवत् को राष्ट्रीय पंचाग घोषित किया. सरकार की जो भी मंशा रही हो, भारतीय जनमानस और उनकी परम्परा एवं इतिहास आज भी विक्रम संवत् के साथ जुड़ी हुई हैं. संवाददाता सम्मेलन में नीरज, उमेश सिंह, मनोज बाजपेयी, महेश सिंह, नितिन त्रिवेदी, धर्मेंद्र प्रसाद, नीरज सिंह, छोटन मिश्रा, महेश सिंह, रूबी झा समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पुरुलिया">https://lagatar.in/tmcs-rally-in-purulia-mamata-warns-bjp-hold-a-meeting-rally-but-not-riot/">पुरुलिया
में टीएमसी की रैली, ममता ने भाजपा को चेताया, बैठक कीजिए…रैली कीजिए…लेकिन दंगा नहीं… [wpse_comments_template]

Leave a Comment