Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सुंदरनगर में खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, चालक घायल

Jamshedpur (Rohit KumaR) : जमशेदपुर के सुंदरनगर चौक पर गुरुवार दोपहर एक बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई. इस घटना में बाइक चालक परसुडीह मेन रोड निवासी अविनाश दुबे घायल हो गया. घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से अविनाश को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. अविनाश ने हेलमेट पहन रखा था जिससे उसे हल्की चोटें आई है. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-sadar-hospital-became-the-base-of-mr-and-agent-of-renowned-pharmaceutical-companies/">गिरिडीह

: सदर अस्पताल बना नामी दवा कंपनियों के एमआर व एजेंट का अड्डा
घटना के संबंध में अविनाश ने बताया कि वह एमबीए की तैयारी कर रहा है. वह हर दिन सुंदरनगर फ्लोर मील के पास ट्यूशन पढ़ाने के लिए जाता है. आज भी वह ट्यूशन पढ़ाने के लिए गया था. वापसी के क्रम में सुंदरनगर चौक के पास उसे अचानक चक्कर आ गया इससे वह सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराया. फिलहाल सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-process-of-selection-of-yoga-teachers-for-ayush-health-and-wellness-center-begins/">चाईबासा

: आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए योग शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही