Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आजादनगर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार नाबालिग समेत नौ गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : आजादनगर पुलिस ने मानगो क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस ने चार नाब्लिग समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मानगो दाईगुटु निवासी महेश कुमार, सूरज यादव, जवाहरनगर रोड नंबर 15 निवासी मो अयान उर्फ छोटू, रोड नंबर 13 निवासी फैजान आलम उर्फ मठ्ठा और पवन साहू शामिल है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की छह बाइक भी बरामद की है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-agitating-displaced-persons-staged-a-fierce-demonstration-in-front-of-the-resettlement-office/">चांडिल

: पुनर्वास कार्यालय के समक्ष आंदोलनरत विस्थापितों ने किया उग्र प्रदर्शन

2500 में बेचते थे बाइक

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चेपापुल के पास कुछ युवक चोरी की बाइक के साथ घूम रहे है. इसी आधार पर पुलिस ने छापामारी की और चोरी की बाइक के साथ तीनों को पकड़ लिया. पूछताछ के बाद अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया. सभी ने चोरी की बाइक पवन, सूरज और महेश को 2500 से 6000 रुपए में बेची थी. चोरी के लिए नाबालिग का इस्तेमाल किया जाता था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही