Search

 
 
 

जमशेदपुर : जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा ने अपना सर्वस्व न्यौवछावर कर दिया- सरयू राय

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को भाजमो अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें विधायक सरयू राय समेत पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक श्री राय कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के द्वारा देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. इस दौरान सर्वसम्मति से बिरसानगर संडे मार्केट में बिरसा मुंडा की नई मार्बल की प्रतिमा अधिष्ठापन करने का प्रस्ताव पेश किया गया. जिसे सभी ने मंजूरी प्रदान की. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-prisoners-death-in-suspicious-condition-in-upkara/">घाटशिला

: उपकारा में संदेहास्पद स्थिति में बंदी की मौत

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, राम नारायण शर्मा, विकाश गुप्ता, प्रकाश कोया, मंजू सिंह, अमित शर्मा, सुधीर सिंह, मंडल अध्यक्ष - शंकर कर्मकार, विनोद यादव, प्रसंजीत सिंह, सरस्वती खामरी, सूरज हेमब्रोम, रेखा महाननंदी, पिंकी विस्वास, सुलोचना देवी, नंदिता गगराई, संजय रविदास, तुलसी लोहार, सुसमा, रति देविंदर, शेखर राव, प्रदीप रॉय, शंकर सोरेन, रेशमा सोय, अमित राम, अजय कुमार, जानकी गोप, सोपन दास, सतान्दर सिंह, आरती देवी, देव जी, संजय मुंडा, महुवा चकार्बोती, आशित नाग, बिना देवी, राम सिरका, जाया, जमुना, गौरी, सुनीता, सबिता, भानु, संजू आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-jantantrik-mahasabhas-12-day-padayatra-begins-against-garbage-plant-and-heavy-motor-vehicle-training-center/">जमशेदपुर

: कचरा प्लांट व हेवी मोटर व्हीकल ट्रेनिंग सेंटर के खिलाफ झारखंड जनतांत्रिक महासभा का 12 दिवसीय पदयात्रा शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही