Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिरसा युवा मंच ने डेंगू से बचाव के लिए चलाया जागरूकता अभियान

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ratan Singh) : शहर में बढ़ रहे डेंगू के मामलों पर रोक लगाने के उद्देश्य से बिरसा युवा मंच की ओर से सोनारी स्थित सिदो- कान्हू बस्ती में जागरूकता अभियान चलाया गया. शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व डीआईजी सह भाजपा नेता राजीव रंजन मुख्य रूप से मौजूद थे. उन्होंने बस्ती वासियों के बीच में फिनाइल, मॉस्किटो कॉइल और मच्छरदानी का वितरण किया साथ ही अपने आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा कि शहर में डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप काफी बढ़ गया है. डेंगू की चपेट में आकर अब तक सबसे ज्यादा मौतें जमशेदपुर में हुई है. स्वास्थ्य मंत्री के हमारे शहर से होने के बावजूद इस पर कोई खास पहल नहीं की गई है. राज्य सरकार भी इसे रोकने में विफल है, इसके लिए अस्पतालों में अलग से वार्ड भी नहीं बनाये गए है. ऐसे में बिरसा युवा मंच लोगों को जागरूक कर मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए पहल कर रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-patmada-police-pasted-advertisements-in-the-houses-of-absconding-naxalites/">जमशेदपुर

: पटमदा पुलिस ने फरार नक्सलियों के घर चास्पया इश्तेहार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही