Search

 
 
 

जमशेदपुर : पुलिस जांच में बिष्टुपुर लूट का मामला निकला फर्जी, पुलिस कार्रवाई में जुटी

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत बेल्डीह चर्च के पास 15 मार्च की रात कदमा रामजनमनगर निवासी आदर्श महतो से एक लाख रुपये लूट करने का मामला फर्जी निकला. पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने के बाद आदर्श ने खुद मामले को फर्जी बताया. पुलिस आदर्श से झूठा मामला दर्ज करने का कारण पूछकर जांच कर रही है. बिष्टुपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि आदर्श द्वारा मामला दर्ज करवाया गया था. मामले की जांच में यह केस झूठा पाया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-drone-and-cctv-will-monitor-the-procession-social-media-will-be-closely-monitored/">जमशेदपुर

: ड्रोन व सीसीटीवी से होगी जुलूस की निगरानी, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

एक लाख लूट की शिकायत की थी

आदर्श महतो ने बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत की थी कि वह सीएच एरिया स्थित विटरनस लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट में बतौर अकाउंटेंट काम करते हैं. वह बिष्टुपुर वोल्टास बिल्डिंग स्थित आईडीबीआई बैंक से ढाई बजे एक लाख रुपये निकालकर बाइक से कार्यालय जा रहे थे. बेल्डीह चर्च स्कूल के पास मास्क पहने दो युवकों ने रोका और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद उसकी बैग का चेन खोलकर एक लाख रुपये निकाल लिये और सड़क की दूसरी ओर खड़ी बाइक में बैठकर कब्रिस्तान की ओर चले गये. आदर्श के अनुसार पिस्तौल दिखाने वाले युवक ने लाल रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहनी थी. उसका साथी हरे रंग का और ब्लू जिंस पैंट पहना था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही