Search

 
 
 

Jamshedpur : मुख्यमंत्री के डेमोग्राफिक बदलाव से जुड़े बयान की भाजमो ने निंदा की

 
  • बिहारियों के संदर्भ में दिया गया राजनीति से प्रेरित: सुबोध श्रीवास्तव
Jamshedpur (Sunil Pandey) : भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के झारखंड में हुए डेमोग्राफिक बदलाव के लिए बिहारियों को जिम्मेदार ठहराने से जुड़े बयान की निंदा की. पार्टी जिलाध्यक्ष ने उक्त बयान को मुख्यमंत्री की गरिमा के विपरीत राजनीति से प्रेरित बताया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर इत्यादि इलाकों में हुए डेमोग्राफिक बदलाव के लिए बिहारी समाज की ओर इशारा किया था. इसे भी पढ़ें :  Bahragora">https://lagatar.in/bahragora-former-health-minister-expressed-gratitude-on-getting-approval-for-the-new-railway-line/">Bahragora

: नई रेल लाइन स्वीकृति मिलने पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने जाताया आभार
मुख्यमंत्री को यह ज्ञात होना चाहिए की झारखंड वर्ष 2000 से पहले बिहार का ही हिस्सा था और राज्य विभाजन के बाद जो भी लोग झारखंड में रह गए वह झारखंड को ही अपना सबकुछ मानते हैं. बांग्लादेशी जो झारखंड के कई जिलों की डेमोग्राफी बिगाड़ रहे हैं उस पर झारखंड सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए. भारत का संविधान सभी देशवासियों को यह अधिकार देता है की वो देश के किसी भी राज्य में जाकर अपना रोजगार, व्यवसाय कर अपनी आजीविका चला सकते हैं. मुख्यमंत्री को संविधान के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीतिक रूप से इस तरह के बयानों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-geeta-koda-announces-ring-the-bell-wake-up-the-government-movement/">Kiriburu

: गीता कोड़ा ने किया “घंटा बजाओ, सरकार जगाओ” आंदोलन का ऐलान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही