Search

 
 
 

जमशेदपुर : मुश्किल में भाजपा नेता, गोलमुरी थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : सीतारामडेरा निवासी भाजपा के एक नेता मुश्किल में पड़ गए हैं. उनके खिलाफ गोलमुरी थाना में दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी युवा नेता सिख समुदाय से हैं. टूइलाडूंगरी की 46 वर्षीय विवाहित महिला ने यह मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज कराने में भाजपा की ही एक सिख महिला नेत्री की बड़ी भूमिका बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह घर में सिलाई कढ़ाई करती है. टाटा मोटर्स प्लांट का अस्थाई कर्मचारी जगजीत सिंह सोनू अपने परिवार का कपड़ा सिलाई करवाने उसके पास आता था. उसे रुपए की जरूरत थी तो दो किस्त में एक लाख रुपया नगद दिया. रुपया मांगने लगी तो 18 मार्च को उसने कहा कि भुइयांडीह श्मशान घाट के पास होटल में आ जाओ और अपना रुपया ले लो. इसे भी पढ़ें : भारतीय">https://lagatar.in/indian-navy-hands-over-nine-somalian-pirates-to-mumbai-police/">भारतीय

नौसेना ने नौ सोमालियाई समुद्री डाकू मुंबई पुलिस के हवाले किये
बताया गया है कि वहां जाने पर उसने रुपए की बजाय तीन चेक दिया. उसने कोल्ड ड्रिंक व नाश्ता मंगा कर पीने को कहा. जैसे ही ठंडा पिया, सिर चकराने लगा और नशा महसूस होने लगा. बेहोशी की हालत में सोनू ने बलात्कार किया और उसे बेहोशी की अवस्था में छोड़कर चला गया. होश में आई तो अपने को नग्न पाया. घबराते हुए अपना कपड़ा पहन कर घर आ गई. घर में आकर परिजन और बच्चों को घटना के बारे में बताया. सोनू से जानकारी लेने पर उसने तस्वीर वायरल करने की धमकी दी. उसने कहा कि जहां जाना है, जाओ. मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता. इसे भी पढ़ें : सूर्यनारायण">https://lagatar.in/suryanarayan-puja-committee-meeting-concluded-decision-to-provide-facilities-to-devotees-during-chaiti-chhath/">सूर्यनारायण

पूजा समिति की बैठक संपन्न, चैती छठ में व्रतियों को सुविधाएं देने का निर्णय
पीड़िता ने बताया है कि आरोपी द्वारा तस्वीर वायरल करने पर वह डिप्रेशन में आ गई और फिलहाल इलाज चल रहा है. जगजीत सोनू एवं उसके परिवार द्वारा धमकी दी जाने लगी कि अगर पुलिस को सूचना देगी तो तुम, तुम्हारे परिवार और दोनों बच्चों की हत्या करवा दूंगा. पीड़िता ने यह भी बताया है कि आरोपी ने उसका (पीड़िता) उक्त होटल में जाली आधार कार्ड देकर उसने रूम बुक कराया था. आतंकित और भयभीत होने के कारण प्राथमिकी दर्ज कराने में देरी हुई है. इधर यह भी जानकारी मिली है कि जगजीत सिंह सोनू समाज के प्रभावशाली लोगों का नाम लेकर भी पीड़िता को धमका रहा है. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-leader-gaurav-vallabh-resigned-from-all-party-posts-said-cannot-raise-anti-sanatan-slogans/">कांग्रेस

नेता गौरव वल्लभ ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बोले- सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही